---Advertisement---

Viral Video: बेवड़े पति को कंधे पर टांगकर ले जाती महिला को देख मर्दों के झुके सिर, बोले ’ये तो साक्षात नारी शक्ति है’

Viral Video: कंधे पर डालकर नशेड़ी पति को ले जाती महिला को देखकर लोग हुए हैरान.

Avatar of Aarohi

By: Aarohi

Published: सितम्बर 8, 2024 2:53 अपराह्न

viral video women
Follow Us
---Advertisement---

Viral Video: हम सभी अकसर नशे में चूर आदमियों को सड़क के किनारे या फिर घर के बाहर पड़ा हुआ देखते रहते हैं. इनके वीडियो भी वायरल होते रहते हैं. इन नशेड़ियों को लेकर लोग काफी फनी वीडियो भी बनाते हैं. लेकिन कभी-कभी इन नशेड़ियों के कुछ ऐसे वीडियो कैमरे में कैद हो जाते हैं जो कि, इंसान को सोचने पर मजबूर कर देते हैं.एक ऐसा ही Viral Video काफी हैरत में डाल देने वाला है.

नशेड़ी पति को कंधे पर डालकर ले जाती महिला का Viral Video

यह वीडियो इसलिए हैरतअंगेज हो जाता है क्योंकि, एक महिला अपने नशेड़ी पति को अपने कंधे पर डालकर बीच सड़क से गुजर रही है. महिला बड़ी हिम्मत और ताकत दिखाते हुए अपने इस बेवड़े पति को कंधे पर डालकर ले जा रही है.

महिला ने जिस तरह से अपने पति को कंधे पर डाला हुआ है उसे देखकर लोग हैरान है और लोग इसे असली नारी शक्ति बता रहे हैं. महिला के चेहरे पर बेबसी साफ तौर पर देखी जा सकती है. महिला अपने पति को हिम्मत दिखाते हुए घर ले जा रही है. यह Viral Video कब का है और कहां का है? इसकी जानकारी तो उपलब्ध नहीं है लेकिन, इंस्टाग्राम पर यह वीडियो वायरल हो रहा है और इसके ऊपर लिखा है “अपने बेवड़े पति को घर ले जाती पत्नी”.

Viral Video देख क्या बोल रहे यूजर

इस Viral Video को imnjit786 नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया गया है. यह वीडियो 25 जुलाई को अपलोड किया गया है जिस ,पर अब तक 76000 से ज्यादा लाइक आ चुके हैं. वहीं कई सारे लोगों के कमेंट भी आ रहे हैं. लोग अपनी प्रतिक्रिया देते हुए लिख रहे हैं, ’ये तो साक्षात नारी शक्ति है’, वहीं, एक यूजर लिखता है “ऐसी पत्नी तो मेरा दोस्त को ही मिलनी चाहिए.”

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Aarohi

Aarohi

आरोही डीएनपी इंडिया हिन्दी में देश, राजनीति , सहित कई कैटेगिरी पर लिखती हैं। लेकिन कुछ समय से आरोही अपनी विशेष रूचि के चलते ओटो और टेक जैसे महत्वपूर्ण विषयों की जानकारी लोगों तक पहुंचा रही हैं, इन्होंने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई निफ्टू यूनिवर्सिटी से पूर्ण की है और लंबे समय से अलग-अलग विषयों की महत्वपूर्ण खबरें लोगों तक पहुंचा रही हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Chronic Kidney Disease

मार्च 1, 2026

Viral Video

फ़रवरी 28, 2026

Viral Video

फ़रवरी 28, 2026

Viral Video

फ़रवरी 28, 2026

Meerut Viral Video

फ़रवरी 28, 2026

Viral Video

फ़रवरी 27, 2026