---Advertisement---

Viral Video: ट्रेन में बाल नोच-नोचकर लड़ रही महिलाओं को देख यूजर्स को आयी सांडों की याद, बोले-ये तो बैल से भी…

Viral Video: ट्रेन में महिलाओं की मारपीट का एक वीडियो काफी तेजी से फैल रहा है।

Avatar of Aarohi

By: Aarohi

Published: जुलाई 14, 2024 6:14 अपराह्न

Viral Video
Follow Us
---Advertisement---

Viral Video: पिछले कुछ समय से ट्रेन और रेलवे स्टेशन लगातार खबरों में बने हुए हैं। इसकी वजह है, यहां पर घटने वाली घटनाएं। एक बार फिर से ट्रेन का एक वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में दो महिलाएं बुरी तरह से लड़ रही हैं। ये दोनों एक-दूसरे के बाल नोच-नोचकर मार रही हैं। इसके साथ ही काफी चिल्ला रही हैं। इस दौरान बच्चों के भी रोने की काफी आवाज आ रही है। महिलाओं की इस लड़ाई को रोकने के लिए एक आदमी आता है और बीच बचाव करने लग जाता है, लेकिन उसका भी बुरा हाल हो जाता है।

ट्रेन में महिलाओं के बीच हुई भयंकर मारपीट

इस घटना के वीडियो को इंस्टाग्राम पर अपलोड किया गया है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि, महिलाएं एक-दूसरे को काफी बुरी तरह से पीट रही हैं। महिलाओं ने साड़ी पहनी हुई है। इन महिलाओं ने एक-दूसरे को पीटने के लिए बाल पकड़े हुए हैं और चिल्लाते हुए अपना गुस्सा निकाल रही हैं। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि, लोग इस मारपीट का मजा ले रहे हैं, लेकिन कोई बचा नहीं रहा है। इस बीच बच्चों के रोने की भी आवाजें आ रही हैं। लड़ाई को बढ़ता देख वहां पर एक आदमी आता है और बीच बचाव में लग जाता है। वह आकर इन महिलाओं को रोकता है। वीडियो में साफ देखा जा सकता हैं कि, आदमी को इन्हें छुड़ाने के लिए काफी मेहनत करनी पड़ रही है।

Viral Video देख लोग ले रहे मजा

इस वीडियो को satish_singh7373 नाम के इंस्टाग्राम पेज से शेयर किया गया है। इस वीडियो पर कई सारे लाइक्स आ चुके हैं। वीडियो को देखने के बाद कुछ लोग इस लड़ाई की तुलना सांडों की लड़ाई से कर रहे हैं और बोल रहे हैं कि, ये तो बैलों से भी तेज हैं। इसके साथ ही कुछ लोग इसे WWE की फाइट बता रहे हैं। इस तरह ये वीडियो काफी वायरल हो रहा है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Aarohi

Aarohi

आरोही डीएनपी इंडिया हिन्दी में देश, राजनीति , सहित कई कैटेगिरी पर लिखती हैं। लेकिन कुछ समय से आरोही अपनी विशेष रूचि के चलते ओटो और टेक जैसे महत्वपूर्ण विषयों की जानकारी लोगों तक पहुंचा रही हैं, इन्होंने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई निफ्टू यूनिवर्सिटी से पूर्ण की है और लंबे समय से अलग-अलग विषयों की महत्वपूर्ण खबरें लोगों तक पहुंचा रही हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Mumbai Viral Video

मार्च 1, 2026

Elvish Yadav

मार्च 1, 2026

Cancer

मार्च 1, 2026

Liver Health

मार्च 1, 2026

HPV Vaccine

मार्च 1, 2026

Chronic Kidney Disease

मार्च 1, 2026