Viral Video: शर्मनाक! महिला वकील को छेड़कर खूब कुटा पत्रकार, लड़की ने गर्दन पर चढ़कर चप्पलों से मुंह किया लाल, देखें वीडियो

Viral Video: महिला वकील ने छेड़खानी करने वाले पत्रकार की जमकर की पिटाई।

Viral Video

Viral Video

Viral Video: लड़कियों और महिलाओं से छेड़खानी करने वालों की पिटाई के वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल होते रहते हैं, लेकिन इसके बाद भी कुछ लोग सुधरते नहीं हैं। इन लोगों को जब भी मौका मिलता है ये गंदी हरकत कर देते हैं। एक बार फिर से एक ऐसा ही छेड़खानी का वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में एक लड़की बुरी तरह से बीच सड़क पर लड़के की पिटाई कर रही है। ये लड़की लड़के के मुंह पर चप्पले मार रही है। आस-पास काफी सारी भीड़ देखी जा सकती है।

महिला वकील ने पत्रकार को जमकर पीटा

https://twitter.com/Zaidiwaseem07/status/1815321320533504383

इस घटना के वीडियो को Waseem Zaidi नाम के एक्स अकाउंट से शेयर किया गया है, जिसमें जानकारी देते हुए लिखा गया है कि, “पत्रकार बने घूम रहें है.. उन्नाव कचहरी मे महिला अधिवक्ता के साथ छेड़छाड़ करने वाले पत्रकार मन्नू अवस्थी की पिटाई..” इस घटना के वीडियो में देखा जा सकता है कि, ये लड़की हाथ में चप्पल लिए इस पत्रकार को पीट रही है। लड़की बीच-बीच में इसे पत्रकार भी बोल रही है। आस-पास काफी भीड़ देखने को मिल रही है। बीच सड़क पर लड़का अपना मुंह छिपाए दिख रहा है। ये लड़की इस लड़के की गर्दन पर भी चढ़ जाती है और बुरी तरह से पीटना शुरु कर देती है। लड़की जब पीट रही होती है, तभी एक अन्य युवक इस लड़के के लात मारता है, जिसके बाद ये तड़पता हुए पलता है, जिसमें लड़के का चेहरा साफ देखा जा सकता है।

Viral Video देख यूजर्स की आ रही प्रतिक्रियाएं

इस जबरदस्त मारपीट के वीडियो को एक्स अकाउंट पर 22 जुलाई को शेयर किया गया है, इस पर अब तक 6 लाख से ज्यादा व्यूज आ चुके हैं। वहीं, यूजर्स इस वीडियो को देखने के कमेंट करते हुए इस लड़के को और भी ज्यादा सबक सीखाने को बोल रहे हैं। इसके साथ ही कुछ लोग इस लड़की की बहादुरी की काफी तारीफ कर रहे हैं। इस तरह ये वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Exit mobile version