Viral Video: शर्मनाक! 19 घंटे तक लगातार नीच हरकत करता रहा शख्स, ट्रेन में हुआ कुछ ऐसा कि महिला की सुरक्षा पर उठा सवाल

Viral Video: ट्रेन में लड़की के साथ कुछ ऐसा हुआ जिसने सोशल मीडिया पर एक अलग ही बहस की शुरुआत कर दी। क्या एक मर्द की वजह से पूरा मर्द समाज बदनाम हो रहा है। वीडियो में शख्स कुछ ऐसा करतूत करता नजर आया जो शॉकिंग है।

Viral Video

Photo Credit- Screen Grab From Instagram Viral Video

Viral Video: क्या पब्लिक ट्रांसपोर्ट में महिलाओं की इज्जत को नीलाम किया जाता है। क्या कुछ लोगों की वजह से पूरा मर्द समाज बदनाम हो रहा है। सोशल मीडिया पर एक वायरल वीडियो में लड़की अपनी व्यथा सुनाती हुई नजर आती है जो जाहिर तौर पर हर किसी को शर्मसार कर देने के लिए काफी है। जहां साफ तौर पर देखा जा सकता है कि वायरल वीडियो में शख्स अपनी सीट पर बैठकर दरिंदगी की हदें पार करता हुआ नजर आ रहा है। वहीं इसके साथ ही महिला ने बताया कि 19 घंटे के ट्रेन के एक्सपीरियंस में उन्हें किस तरह से झकझोर कर रख दिया है।

लड़की को नहीं मिला 139 पर मदद

वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि कैसे शख्स घूरे जा रहा है जहां इसके साथ ही कैप्शन में लिखा गया कि इंडियन रेलवे में 19 घंटे के सफर के दौरान मेरा अनुभव बहुत बुरा रहा। एक आदमी मुझे लगातार घूर रहा था और जब मैं पलट कर उसे देखा तब भी वह रुका नहीं और ना ही उसे कोई शर्म आई। इस दौरान लड़की ने बताया कि मैंने दो बार 149 पर कॉल किया और अपना पीएनआर और सीट नंबर बताने के बाद भी दोनों बार कॉल कट गया।

Viral Video पर लोग क्या उठा रहे हैं सवाल

इसके साथ ही महिला ने यह भी बताया कि वह सफर में अपने छोटे भाई के साथ थी। वहीं महिला की इस आपबीती को सुनने के बाद लोग इस पर प्रतिक्रिया दे रहे हैं जहां लोग पुलिस कंप्लेंट करने और भारतीय रेलवे में महिलाओं की सुरक्षा पर सवाल उठा रहे हैं। लोगों का कहना है ये घूरना नॉर्मल नहीं है और ऐसे लोगों को सजा मिलनी जरूरी है। एक यूजर ने कहा सिर्फ 10 सेकंड के वीडियो ने मुझे असहज कर दिया पता नहीं कैसे उसने 19 घंटे बर्दाश्त किया।

वहीं इस वायरल वीडियो को अलग-अलग प्लेटफार्म से शेयर किया जा रहा है जहां इसे 1.2 मिलीयन व्यूज मिल चुके हैं।

डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पर मौजूद वीडियो /पोस्ट पर आधारित है। डीएनपी इंडिया हिन्दी/लेखक किसी भी प्रकार के दावे और सत्यता की पुष्टि नहीं करता है।

 

 

Exit mobile version