---Advertisement---

Viral Video: शर्मनाक! पाकिस्तानी टिकट चेकर ने अंग्रेज महिला से की बदतमीजी, हरकत देख भड़का पति, जमकर किया जलील, वीडियो

Viral Video: शर्मनाक! पाकिस्तानी ट्रेन चेकर ने ब्रिटिश यात्री की पत्नी को किया शर्मिंदा, सोशल मीडिया पर भड़के लोग

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: अगस्त 22, 2024 11:36 पूर्वाह्न

Viral Video
Follow Us
---Advertisement---

Viral Video: पाकिस्तान के लोगों के अकसर सोशल मीडिया पर अजीबो-गरीब वीडियो वायरल होते रहते हैं। इन वीडियो को देख यूजर्स की तरफ से काफी जबरदस्त प्रतिक्रियाएं भी देखने को मिलती है। दुनियाभर के लोगों के द्वारा ट्रोल होने के बाद भी पाकिस्तान के कुछ लोग ऐसी हरकत कर ही जाते हैं, जिसकी वजब से वह ट्रोलर्स के निशाने पर आ जाते हैं। इंटरनेट पर एक ऐसा ही वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में एक टीटी ब्रिटिश महिला से उसी के पति के सामने बदतमीजी कर रहा है। पाकिस्तानी की इस हरकत को देख फिर महिला का पति जमकर क्लास लगा देता है।

पाकिस्तानी का वीडियो वायरल

इस वीडियो को Ghar Ke Kalesh नाम के एक्स अकाउंट पर शेयर किया गया है। इसके साथ ही जानकारी देते हुए लिख गया है कि, “पाकिस्तान में ट्रेन कंडक्टर ने ब्रिटिश यात्री की पत्नी को मोटी और अस्वस्थ कहा”। वीडियो में देखा जा सकता है कि, एक टीटी ब्रिटिश महिला को मोटी और अनहेल्दी बोल रहा है। इसके साथ ही ये भी बोल रहा है कि, बुरा मत मानों। पाकिस्तानी की इस हरकत को देख महिला का पति इस पाकिस्तानी से बोलता है कि, आपके कहने का क्या मतलब है? इसके बाद महिला का पति इस पाकिस्तानी आदमी की जमकर क्लास लगाता है। इसके बाद ये वीडियो वायरल हो जाता है।

Viral Video यूजर्स को आ रहा गुस्सा

इस वीडियो को 21 अगस्त को एक्स पर अपलोड किया गया था। इस वीडियो पर अब तक 6 लाख से ज्यादा व्यूज आ चुके हैं। इसके साथ ही यूजर्स की तरफ से काफी तीखी प्रतिक्रियाएं भी देखने को मिल रही है। एक यूजर कमेंट करते हुए लिखता है कि, गजब बेइज्जती है पाकिस्तानियों की। एक यूजर लिखता है कि, रुला दिया बेचारी को। इस तरह यूजर्स की इस वीडियो पर काफी प्रतिक्रियाएं आ रही हैं।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Viral Video

जून 30, 2026

Ikka Trailer

जून 30, 2026

Indus Waters Treaty

जून 30, 2026

Ketan Agarwal Murder Case

जून 30, 2026

Avika Gor

जून 30, 2026

Health Tips

जून 29, 2026