---Advertisement---

Viral Video: बेशर्मी की हदें हुई पार, देहरादून के नामी रेस्टोरेंट के महिला बाथरुम से निकला कैमरा, वीडियो से मची खलबली

Viral Video: Dehradun: देहरादून के नामी आनंदम रेस्टोरेंट के महिला बाथरुम में लगे कैमरे का भांडाफोड़। वीडियो देख लोगों का फूटा गुस्सा

Avatar of Aarohi

By: Aarohi

Published: अगस्त 16, 2024 4:41 अपराह्न

Viral Video
Follow Us
---Advertisement---

Viral Video: उत्तराखंड की राजधानी देहरादून से एक बेहद दिल को दहला देने वाली खबर सामने आ रही है। यहां के नामी आनंदम रेस्टोरेंट में महिला टॉयलेट से कैमरा बरामद किया गया है। इस घटना का खुलासा होने से हर तरफ सनसनी मच गई है। आनंदम रेस्टोरेंट के बाथरूम में मोबाइल छिपाकर रखा गया था। दावा किया जा रहा है कि, इससे महिलाओं का वीडियो बनाए जाते थे। ये घटना 15 अगस्त की शाम की है। जब इसका खुलासा हुआ तो वहां पर मौजूद लोगों ने काफी हंगामा किया। इस दौरान किसी ने वीडियो बना ली अब यही वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो रहा है।

आनंदम रेस्टोरेंट के महिला बाथरूम में मिला हिडन कैमरा

इस हंगामे का वीडियो सोशल मीडिया एक्स अकाउंट Sachin Gupta पर शेयर किया गया है। इसके साथ ही जानकारी देते हुए लिखा गया है कि, “उत्तराखंड : देहरादून के नामचीन आनंदम रेस्टोरेंट के महिला बाथरूम में हिडन कैमरा लगाकर वीडियो बनाई गई। रेस्टोरेंट कर्मचारी विनोद गिरफ्तार। ये अपना मोबाइल बाथरूम की छत में फॉल सीलिंग की टूटी जगह पर उल्टा करके रख देता था। इससे सब रिकॉर्ड होता रहता था। उसके मोबाइल से बाथरूम की क्लिप मिली हैं।”

Viral Video को देख लोगों को आ रहा गुस्सा

इस घटना के बाद आरोपी कर्मचारी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी फोन की मदद से महिला टॉयलेट में आने वाली महिलाओं के वीडियो बनाता था। घटना का खुलासा होते हैं। पुलिस ने सभी फुटेज को बरामद कर लिया है। इस घटना के बाद लोगों में काफी गुस्सा देखने को मिल रहा है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Malaika Arora

मार्च 29, 2026

Energy Drink

मार्च 29, 2026

Health Tips

मार्च 29, 2026

Blood in Urine

मार्च 29, 2026

Weight Loss

मार्च 29, 2026

Viral Video

मार्च 29, 2026