---Advertisement---

Viral Video: बेशर्मी! यूपी की बार बालाओं ने रिटायर्ड नौसेना अधिकारी के परिवार को जमकर कूटा, यूजर्स बोले- ” महिला सशक्तिकरण”

Viral Video: यूपी में बालाओं ने रिटायर्ड नौसेना अधिकारी के परिवार को दिनदहाड़े पीटा, तमाशा देखते रहे लोग।

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: जुलाई 7, 2024 11:17 पूर्वाह्न

Viral Video
Follow Us
---Advertisement---

Viral Video: उत्तर प्रदेश का झांसी इस समय मीडिया से लेकर सोशल मीडिया पर छाया हुआ है। इसकी वजह है बार बालाओं के ग्रुप द्वारा रिटायर नौसेना अधिकारी के परिवार की पिटाई। दरअसल, इन लड़कियों को उधार में सिगरेट नहीं मिली, जिसकी वजह से उन्होंने जमकर तांडव काटा। इन लड़कियों ने ग्रुप में गली में जमकर मारपीट की है। अब इस मारपीट का वीडियो वायरल हो रहा है।

रिटायर नौसेना अधिकारी के परिवार से बार डांसर ने की मारपीट

इस घटना के वीडियो को NCMIndia Council For Men Affairs नाम के एक्स अकाउंट से शेयर किया गया है। इसके साथ ही कैप्शन में इस घटना की जानकारी देते हुए लिखा गया है कि, “झांसी, उत्तर प्रदेश में 8 बार डांसरों के एक समूह ने सेवानिवृत्त नौसेना के जवान रामचंद्र शुक्ला और उनके परिवार पर हमला किया, क्योंकि उन्होंने उन्हें उधार में सिगरेट देने से मना कर दिया था। दुकानदार ने यह भी आरोप लगाया कि लड़कियों ने दुकान से 54 हजार रुपये लूट लिए। देश के महिला केंद्रित लिंग पक्षपाती कानूनों के डर से पड़ोस से कोई भी परिवार को बचाने नहीं आया।”

इस घटना के वीडियो में इन लड़की के द्वारा की गई मारपीट को साफ-तौर पर देखा जा सकता है। हैरानी की बात ये है कि, जब ये लड़कियां दिन दहाड़े तांडव कर रही थीं, तब उन्हें किसी ने भी नहीं रोका। पूरी गली में दबंगई दिखाती इन लड़कियों का खौफ साफ तौर पर देखा जा सकता है। खबरों की मानें तो इन लड़कियों ने शराब पी हुई थी। ये सभी 8 लड़कियां मोहल्ले में किराए पर रहती हैं। इस घटना के बाद अभी तक किसी भी प्रकार की शिकायत दर्ज कराने की खबर नहीं है।

Viral Video देख लोगों का फूटा गुस्सा

इस घटना के वीडियो को देखने के सोशल मीडिया यूजर्स का गुस्सा फूट पड़ा है। ये सभी इन लड़कियों पर कार्रवाई करने की मांग कर रहे हैं। इसके साथ ही कुछ लोग इसे महिला सशक्तिकरण से जोड़कर कमेंट कर रहे हैं। इस तरह ये वीडियो काफी वायरल हो रहा है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Weight Loss

अप्रैल 16, 2026

Delhi Viral Video

अप्रैल 16, 2026

Ek Din Trailer

अप्रैल 16, 2026

Viral Video

अप्रैल 16, 2026

Viral Video

अप्रैल 16, 2026

Viral Video

अप्रैल 16, 2026