---Advertisement---

Viral Video: रेलवे स्टेशन पर दुकानदार मचा रहा था अंधेरगर्दी, रेट से अधिक वसूले पैसे फिर झाड़ी बदतमीजी

Viral Video: सोशल मीडिया पर एक वीडियो खूब वायरल हो रहा है जिसमें एक दुकानदार रेलवे स्टेशन पर बदतमीजी की हर सीमा पार कर रहा है।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: जून 11, 2024 6:56 अपराह्न

Viral Video
Follow Us
---Advertisement---

Viral Video: सोशल मीडिया पर गुवाहाटी रेलवे स्टेशन से एक वीडियो खूब वायरल हो रहा है जिसे देखने के बाद आप हैरान रह जाएंगे। यहां रेलवे स्टेशन पर एक दुकानदार रेट से अधिक का समान बेचते हुआ नजर आया और जब फिर उसे टोका गया तो वह बदतमीजी करने लगा। इस वीडियो को देखने के बाद लोग उसकी लाइसेंस रद्द करने की मांग कर रहे हैं। यह आपको हैरान कर देगा क्योंकि वह दुकानदार सरेआम बेईमानी करते हुए दिखा और जब पकड़ा गया तो अपनी करतूत छुपाने के लिए हद पार कर दी। आइए देखते हैं क्या है इस वीडियो में खास जो है चर्चा में।

मिनिस्ट्री ऑफ़ रेलवे को भी टैग

इस वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर शेयर करते हुए कहा गया कि रेलवे स्टेशन पर सभी सामान सिर्फ एमआरपी पर भेजे जाते हैं। यह वीडियो गुवाहाटी रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर 3 का है इस दुकान का लाइसेंस जल्द से जल्द रद्द किया जाना चाहिए। इसके साथ ही मिनिस्ट्री ऑफ़ रेलवे को भी टैग किया गया।

क्या है इस वीडियो में

Ghar Ke Kalesh एक्स चैनल से इस वीडियो को शेयर किया गया जिसके कैप्शन में लिखा, “गुवाहाटी रेलवे स्टेशन पर दुकानदार और एक लड़के के बीच क्लेश का झगड़ा जो वास्तविक एमआरपी से ज्यादा कीमत मांग कर सामान बेच रहा था।” इस वीडियो में आप देखेंगे कि एक लड़का रेलवे स्टेशन पर मौजूद दुकान से केक का पैकेट खरीदने जाता है जिस पर एमआरपी 40 लिखा है लेकिन दुकानदार 40 के बदले 50 की मांग करता है। जब वह इस पर आपत्ति जताता है तो दुकानदार झट्ट से उसके हाथ से केक का पैकेट छीन लेता है और पैसे वापस कर देता है। इतना ही नहीं वह उसकी मोबाइल पर भी झपटने भी कोशिश करता है। इसके अलावा दुकानदार बदतमीजी पर उतर जाता है।

वीडियो देख लोग जता रहे आपत्ति

वीडियो को 1 लाख से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं और लोग रेलवे मिनिस्ट्री से इस पर एक्शन लेने की भी मांग कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा एटीट्यूड देखो तो दूसरे ने कहा मेरे साथ भी हुआ है 4 दिन पहले 15 की बोतल 20 में। लोग इस पर कड़ी आपत्ति जताते हुए नजर आ रहे हैं क्योंकि रेलवे स्टेशन पर आए दिन इस तरह की घटना होती है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।   

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Shark Tank India 5

फ़रवरी 12, 2026

Patna Viral Video

फ़रवरी 12, 2026

Stroke

फ़रवरी 12, 2026

Elvish Yadav

फ़रवरी 12, 2026

Arun Jaitley Stadium

फ़रवरी 12, 2026

Ghaziabad Viral Video

फ़रवरी 12, 2026