---Advertisement---

Viral Video: पापी! बेशर्म बहू ने बूढ़ी सास को चुटिया रगड़-रगड़ कर मारा, दरिंदगी देख अफसोस के साथ आ जाएगा गुस्सा

Viral Video: सोशल मीडिया पर सास को पीटती बहू का वीडियो वायरल हो रहा है। इसे देखने के बाद यूजर्स का गुस्सा फूट पड़ा है। वो काफी अफसोस भी जता रहे हैं।

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: अगस्त 6, 2025 4:37 अपराह्न

Viral Video
Follow Us
---Advertisement---

Viral Video: इंसानियत और रिश्तों को शर्मसार कर देने वाली एक वीडियो सामने आयी है। इसमें एक बहू अपनी सास को चोटी पकड़कर मार रही है। क्रूरता से भरा ये वीडियो लोगों को गुस्से के साथ अफसोस करने पर मजबूर कर रहा है। यही वजह है कि, इस कलयुगी बहू पर वो एक्शन की मांग कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर सास और बहू का ये वीडियो आग की तरह फैल रहा है। महिला की क्रूर हरकत यूजर्स को सोचने पर मजबूर कर रही है।

बहू ने सास की चुटिया पकड़कर मारा

ये Viral Video सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर ShoneeKapoor नाम के यूजर ने पोस्ट किया है। ये घटना तिरुपथुर जिले की बताई जा रही है।

Watch Video

यहां के वानीयंबादी इलाके में एक पति-पत्नी मतभेद के कारण अलग हो गए। जिसके बाद एक बहू ने घर में घुसकर अपनी सास पर हमला कर दिया। महिला जब अपनी सास को बाल पकड़-पकड़कर मार रही थी तो वहां CCTV कैमरा लगा था। जिसमें ये सबकुछ रिकॉर्ड हो गया। इसके साथ ही बूढ़ी महिला घर पर भी अकेली थी। इस वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि, एक महिला अपनी सास को बहुत ही बेरहमी से पीट रही है। इस बीच उसकी सास खुद का बचाव करने की भी कोशिश कर रही है। वीडियो के अंत तक सास और बहू में मार-पीट चलती रहती है।

Viral Video देख यूजर्स को हो रहा अफसोस

बहू के द्वारा सास को पीटे जाने की इस की कोई आधिकारिक जानकारी मौजूद नहीं है। इस वायरल वीडियो को एक्स पर 5 अगस्त को शेयर किया गया है। इस पर 3 लाख 4 हजार व्यूज आ चुके हैं। वहीं, कई सारे लोगों की प्रतिक्रियाएं भी आ रही हैं। एक यूजर लिखता है, ‘ये भूल गई है कि ये भी किसी दिन सास बनेगी…!।’ दूसरा लिखता है, ‘औरत औरत की दुश्मन होती है…!।’ तीसरा लिखता है, ‘इसने नर्क में जाने का अपनी वीजा बनवा लिया है।’ बहू की हरकत पर इंटरनेट यूजर्स की तीखी प्रतिक्रियाएं आ रही हैं।

डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पर मौजूद वीडियो /पोस्ट पर आधारित है। डीएनपी इंडिया हिन्दी/लेखक किसी भी प्रकार के दावे और सत्यता की पुष्टि नहीं करता है।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Barabanki Viral Video

अक्टूबर 21, 2026

Viral Video

अक्टूबर 21, 2026

Pregnancy Tips

अक्टूबर 21, 2026

Viral Video

अक्टूबर 20, 2026

Maharashtra Viral Video

अक्टूबर 20, 2026

Hardik Pandya

अक्टूबर 20, 2026