---Advertisement---

Viral Video : निशब्द! स्कूल में महिला टीचर ने लेटकर बच्चों से दबवाये पैर, वीडियो खलबली मचा रहा

Viral Video : महिला शिक्षिका को इस हाल में देख घूमा लोगों को सिर।

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: अक्टूबर 10, 2024 4:10 अपराह्न | Updated: अक्टूबर 11, 2024 11:07 पूर्वाह्न

Viral Video
Follow Us
---Advertisement---

Viral Video : स्कूल को शिक्षा का मंदिर कहा जाता है। यहां पर बच्चे दुनियाभर का ज्ञान लेते हैं और अच्छे और बुरे में फर्क करना सीखते हैं। यही वजह है कि, गुरुजनों को ईश्वर का स्थान दिया गया है। लेकिन इस वीडियो को देखने के बाद आपको शिक्षिकों पर से विश्वास उठा सकता है। दरअसल, इंटरनेट पर एक वीडियो काफी तेजी से फैल रहा है। इस Viral Video में एक महिला शिक्षिका जमीन पर लेटकर छोटे-छोटे बच्चों से अपने हाथ-पैर दबवा रही है। इसे जो भी देख रहा है वह सन्न हो जा रहा है।

क्लास रुम में महिला शिक्षिका ने दबवाए पैर

महिला शिक्षक की इस हरकत को एक्स पर अपलोड किया गया है। वीडियो किसी स्कूल का लग रहा है। इसमें देखा जा सकता है कि, एक छोटा सा क्लास रुम है, जहां पर एक शिक्षिका कुर्सी पर बैठी हुई है तो वहीं दूसरी महिला शिक्षिका जमीन पर लेटी हुई है। इस दौरान दो बच्चे इसके पास खड़े हैं एक बच्चा महिला के पैर पर खड़े होकर उन्हें दबा रहा है तो वहीं, दूसरा बच्चा उसका सहरा बनकर खड़ा है। इस दौरान क्लासरुम में अन्य बच्चे भी स्कूल की ड्रेस में देखे जा सकते हैं। इस हैरतअंगेज वीडियो को बाहर आए किसी व्यक्ति ने बनाया है।

Viral Video सन्न कर देगा

ये किस स्कूल और कब की घटना है, इसको लेकर कोई भी जानकारी उपलब्ध नहीं है। लेकिन महिला शिक्षिका की ये हरकत लोगों को सोच में डाल रही है। इस घटना के Viral Video को Prashant rai नाम के एक्स यूजर ने 10 अक्टूबर को अपलोड किया है। इसके साथ ही कैप्शन में लिखा है कि, स्कूल टीचर का वीडियो हुआ वायरल। इस वीडियो पर अब तक कई सौ व्यूज आ चुके हैं।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Chia Seeds

अप्रैल 17, 2026

Cancer

अप्रैल 17, 2026

Weight Loss

अप्रैल 16, 2026

Delhi Viral Video

अप्रैल 16, 2026

Ek Din Trailer

अप्रैल 16, 2026

Viral Video

अप्रैल 16, 2026