---Advertisement---

Viral Video: हैरतअंगेज! पार्षद ने ऐसा क्या कहा जिसे सुन थाने में ही ASI ने फाड़ी अपनी वर्दी? वीडियो देख लोगों का खौला खून

Viral Video: थाने में ASI का वर्दी फाड़ते हुए वीडियो हुआ वायरल।

Avatar of Aarohi

By: Aarohi

Published: सितम्बर 16, 2024 4:07 अपराह्न

Viral Video PARSHAD
Follow Us
---Advertisement---

Viral Video: मध्य प्रदेश से एक बेहद हैरत में डाल देने वाला Viral Video सुर्खियों में बना हुआ है। यहां पर एक ASI थाने के अंदर अपनी पुलिस की वर्दी को फाड़ रहा है। इस वीडियो को देख यूजर्स हैरान हो गए हैं। ये मामला मध्य प्रदेश के सिंगरौली जिले का बताया जा रहा है। बताया जा रहा है कि, बीजेपी नेता ने थाने में बैठकर सहायक उप निरीक्षक की वर्दी उतरवाने की धमकी दी थी। जिसके बाद ASI ने अपनी खाकी को फाड़ दिया।

थाने में ASI ने अपनी ही वर्दी को फाड़ा

इस घटना के वीडियो को NDTV MP Chhattisgarh ने एक्स अकाउंट पर शेयर किया है। इसके साथ ही जानकारी देते हुए लिखा है कि, “पार्षद ने दी धमकी.. ASI ने खुद फाड़ डाली खाकी सिंगरौली में पार्षद ने ASI को उसकी वर्दी उतरवाने की धमकी दी जिसके बाद आपा खोए ASI ने खुद फाड़ डाली खाकी। ”

NDTV की वेबसाइट पर छपी खबर की मानें तो BJP पार्षद अर्जुन गुप्ता ने नाली विवाद के चलते थाने में कई बड़े अधिकारियों के सामने ही ASI विनोद मिश्रा की वर्दी उतरवाने की धमकी दी थी। जिसके बाद ASI विनोद मिश्रा को भयंकर गुस्सा आ गया और उन्होंने अपनी खाकी को फाड़ दिया। इस Viral Video में बहस को साफ तौर पर देखा जा सकता है । इसके साथ ही जब ASI विनोद मिश्रा अपनी वर्दी फाड़ रहे हैं तो उन्हें कुछ लोग रोकने की भी कोशिश कर रहे हैं लेकिन, वह काफी गुस्से में हैं। ये घटना सर्दियों की बताई जा रही है। खबरों की माने तो ये घटना CCTV कैमरे में करीब 8 महीने पहले कैद हुई थी। अब इसका वीडियो वायरल हो रहा है।

Viral Video पर क्या बोल रहे लोग?

इस Viral Video को देखने के बाद यूजर्स की तरफ से तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं आने लगी हैं। एक यूजर लिखात है कि, “कोई ऐरा गैरा ऐसे कैसे किसी पुलिसवाले को धमका सकता हैं। कानून का इकबाल खत्म करना चाहते है ऐसे लोग । सरकार को इस पर ठोस कार्रवाई सुनिश्चित करनी चाहिए।” इसके साथ ही एक यूजर लिखता है कि, “बाकी पुलिस वाले खड़े हुए तमाशा क्यों देख रहे हैं। पार्षद की पिटाई सही से लगा देनी चाहिए थी। यह तो बिल्कुल फिल्मों वाला सीन हो गया कि एक अकेला ईमानदार ऑफिसर भ्रष्ट नेताओं के आगे पंगु बना खड़ा है।”

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Aarohi

Aarohi

आरोही डीएनपी इंडिया हिन्दी में देश, राजनीति , सहित कई कैटेगिरी पर लिखती हैं। लेकिन कुछ समय से आरोही अपनी विशेष रूचि के चलते ओटो और टेक जैसे महत्वपूर्ण विषयों की जानकारी लोगों तक पहुंचा रही हैं, इन्होंने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई निफ्टू यूनिवर्सिटी से पूर्ण की है और लंबे समय से अलग-अलग विषयों की महत्वपूर्ण खबरें लोगों तक पहुंचा रही हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Viral Video

फ़रवरी 28, 2026

Viral Video

फ़रवरी 28, 2026

Viral Video

फ़रवरी 28, 2026

Meerut Viral Video

फ़रवरी 28, 2026

Viral Video

फ़रवरी 27, 2026

Gaurav Khanna

फ़रवरी 27, 2026