---Advertisement---

Viral Video: घोड़ी पर बारात लेकर निकली दुल्हन, जमकर किया डांस, नजारा देख हैरान हुए बाराती

सोशल मीडिया पर एक दुल्हन का घोड़ी पर चढ़कर नाचते हुए एंट्री का एक वीडियो बड़े ही तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो को देखने के बाद आप पुराने ज़माने की शादी को भूल जाएंगे।

Avatar of Prakash Singh

By: Prakash Singh

Published: अप्रैल 12, 2023 9:15 पूर्वाह्न

Follow Us
---Advertisement---

Viral Video: आज के समय में शादी से जुड़े वीडियो अक्सर सोशल मीडिया पर वायरल होते रहते हैं। इन वीडियो में अपने दूल्हे और दुल्हन को मस्ती करते हुए देखा होगा। कुछ डांस के भी बेहतरीन वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो जाते हैं। लोगों को भी शादी के मस्ती वाले ऐसे ही वीडियो खूब पसंद आते हैं। ऐसे में सोशल मीडिया पर एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें दुल्हन बहुत ही बेहतरीन तरीके से घोड़ी पर बैठकर जाती हुई दिखाई दे रही है। इस दुल्हन के अंदाज को देखने के बाद आप पुराने ज़माने की शादी को भूल जाएंगे।

दुल्हन के एंट्री का वीडियो वायरल

पहले की शादियों में जहां दुल्हन शरमाते हुए घूंघट में सामने आती थी लेकिन अब वह दौर खत्म हो गया है। अब दुल्हन दूल्हे से ज्यादा मजे करते हुए शादी में दिखाई देती हैं। अपने दूल्हे को घोड़ी पर चढ़कर आते हुए बहुत देखा होगा लेकिन सोशल मीडिया पर एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें एक दुल्हन घोड़ी पर सवार होकर एंट्री करते हुए दिखाई दे रही है। शादी का ऐसा समय होता है जिसमें हर कोई जमकर मस्ती करना चाहता है फिर वह चाहे दुल्हन ही क्यों न हो। इस वायरल दुल्हन ने गुलाबी रंग का लहंगा पहना हुआ है। जैसे ही यह दुल्हन गेट के पास एंट्री करती है लोग दूल्हे को भूलकर इस दुल्हन को ही एक टक निहारने लगते हैं।

Also Read: OnePlus Nord Buds 2 में मिल सकता है ANC सपोर्ट फीचर, कई खास खूबियों के साथ इस दिन करेगा धमाका!

दुल्हन के निराले अंदाज के फैन हुए लोग

 

 

View this post on Instagram

 

A post shared by subh vivah (@shubhavivahh)

इस वायरल वीडियो में दुल्हन के एंट्री के खास अंदाज को देखकर लोग इसके फैन हो गए हैं। अक्सर आपने देखा होगा कि बढ़िया गाड़ी से या फिर घोड़ी पर बैठकर दुल्हा बरात लेकर आता है लेकिन यहां तो उल्टा देखने को मिल रहा है। यह वीडियो इंस्टाग्राम पर shubhavivahh नाम के अकाउंट पर शेयर किया गया है। इस वायरल वीडियो पर लोग रिएक्शन भी बहुत ही बेहतरीन तरीके से दे रहे हैं।

Also Read: भीषण गर्मी में लद्दाख वाली कड़कड़ाती ठंड का मजा लेना है तो LG के Dual Inverter AC लाएं घर, 3777 रुपए में ऐसे खरीदें

 

 

Avatar of Prakash Singh

Prakash Singh

प्रकाश सिंह पिछले 3 सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, प्रकाश DNP India वेब साइट में बतौर content writer काम कर रहे हैं। उन्होंने श्री राम स्वरूप मेमोरियल यूनिवर्सिटी लखनऊ से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है। प्रकाश खेल के अलावा राजनीति और मनोरंजन की खबर लिखते हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Bengaluru Viral Video

अप्रैल 14, 2026

Viral Video

अप्रैल 14, 2026

Chandrika Dixit

अप्रैल 14, 2026

Viral Video

अप्रैल 14, 2026

Viral Video

अप्रैल 14, 2026

Viral Video

अप्रैल 14, 2026