---Advertisement---

Viral Video: कार चालक ने महिला पर चढाई गाड़ी , बोनट पर कई मीटर तक घसीटा रहा, वीडियो देखें खड़े हो जाएंगे रोंगटे

Viral Video: सोशल मीडिया पर अक्सर कई तरह की वीडियो वायरल होती रहती है। ऐसे में आपको बता दें कि, राजस्थान के हनुमानगढ़ से एक रोंगटे खड़े कर देने वाली वीडियो इंटरनेट पर छाई हुई है। दरअसल ये वीडियो बुधवार दोपहर हनुमानगढ़ जंक्शन के मुख्य बस स्टैंड की बताई जा रही है। बस स्टेशन के ...

Read more

Avatar of Anjali Sharma

By: Anjali Sharma

Published: अगस्त 17, 2023 9:56 पूर्वाह्न

Follow Us
---Advertisement---

Viral Video: सोशल मीडिया पर अक्सर कई तरह की वीडियो वायरल होती रहती है। ऐसे में आपको बता दें कि, राजस्थान के हनुमानगढ़ से एक रोंगटे खड़े कर देने वाली वीडियो इंटरनेट पर छाई हुई है। दरअसल ये वीडियो बुधवार दोपहर हनुमानगढ़ जंक्शन के मुख्य बस स्टैंड की बताई जा रही है। बस स्टेशन के पास हुई ये घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। इस घटना में बीच बाजार में कार चालक ने महिला को कार से घसीटा। घटना के दौरान वहां मौजूद लोगों ने महिला को बचाने का प्रयास किया। मगर, कार चालक ने गाड़ी नहीं रोकी। वायरल वीडियो को देखकर सभी के रोंगटे खड़े होगए है।

महिला को गाड़ी के बोनट पर कई मीटर तक घसीटा

सोशल मीडिया पर वायरल हो रही वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि, एक कार चालक गलत साइड से अपनी गाड़ी को मोड़ रहा है तभी एक महिला गाड़ी के आगे आ जाती है और कार चालक महिला के ऊपर गाड़ी चढ़ा के भागने लगता है लेकिन महिला कार के बोनट पर लटक जाती है। ऐसे में कार ड्राइवर कई मीटर तक महिला को घसीटते हुए लेकर चला जाता है। इसके बाद जब महिला कार से गिर गई तो ड्राइवर कार को लेकर फरार हो गया। ये सारी घटना बस स्टैंड पर लगे सीसीटीवी पर कैद हो गई है। ऐसे में अब पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस का कहना है कि, फिलहाल महिला और कार चालक के बारे में कोई जानकारी नहीं है।

मामलें की जांच कर रही पुलिस

पुलिस अधिकारियों विष्णु खत्री ने बताया कि, घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। उन्होंने बताया कि, फिलहाल स्पष्ट नहीं हो पाया है कि कर चालक और महिला कौन है। ऐसे में घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस बाजार में लगे दूसरे सीसीटीवी कैमरे को भी चेक कर रही है। सीसीटीवी के जरिए पुलिस कार का नंबर पता लगाने की कोशिश कर रही है। ऐसे में आपको बता दें कि, पुलिस ने सीसीटीवी के जरिए कार का नंबर पता लगा लिया है और कार के मालिक से भी बात की है। कार मालिक का नाम रावल है। नंबर से संपर्क करने के बाद कार मालिक ने बताया कि, कार उसका भाई मांग कर ले गया था उसे इस घटना के बारे में कुछ भी नहीं पता है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Sharma

Anjali Sharma

अंजलि शर्मा पिछले 2 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हैं। अंजलि ने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई की है। फिलहाल अंजलि DNP India Hindi वेबसाइट में कंटेंट राइटर के तौर पर काम कर रही हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Malaika Arora

मार्च 29, 2026

Energy Drink

मार्च 29, 2026

Health Tips

मार्च 29, 2026

Blood in Urine

मार्च 29, 2026

Weight Loss

मार्च 29, 2026

Viral Video

मार्च 29, 2026