---Advertisement---

Viral Video: बच्ची रोकती रही और जालिम मां बेरहमी से पति को पीटती रही, नमकीन के लिए मारा चाकू , यूजर बोला ‘भेड़िया’

Viral Video: सोशल मीडिया पर पति को पीटते हुए एक बीवी का वीडियो वायरल हो रहा है। महिला पर आरोप है कि, उसने अपने पति को चाकू सिर्फ इसलिए मारा क्योंकि वो नमकीन नहीं लाया था।

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: जुलाई 24, 2025 12:26 अपराह्न

Viral Video
Follow Us
---Advertisement---

Viral Video: पिछले कुछ दिनों से बीवियों के द्वारा पतियों को पीटने और जान से मारने की घटनाएं बढ़ गई हैं। इस तरह के वायरल वीडियोज को देख यूजर्स को गुस्सा भी आता है और शादी के नाम से खौफ भी आने लगा है। सोशल मीडिया पर एक और ऐसा ही वीडियो आग की तरह फैल रहा है। इसमें एक पत्नी पति को सिर्फ इस लिए चौकू से मार देती है क्योंकि वो नमकीन नहीं लाया था। वहीं, मां की हरकत को देख छोटी सी बच्ची बीच-बाचव करते हुए दिख रही है। महिला की इस खौफनाक हरकत को एक यूजर भेड़िया बता रहा है।

नमकीन ना लाने पर बीवी ने पति को पीटा

महिला के द्वारा पति को पीटने का ये वायरल वीडियो सोशल मीडिया पलेटफॉर्म एक्स पर Ghar Ke Kalesh हैंडल से अपलोड किया गया है।

Watch Video

वीडियो के ऊपर लिखे आ रहे कैप्शन से पता चलता है कि, नमकीन ना लाने की वजह से पत्नी ने अपने पति को चाकू मारा है। वीडियो में देखा जा सकता है कि, एक महिला बुरी तरह से अपने पति पर चिपके हुए है और उस पर हमला कर रही है। आदमी के हाथ में चोट लगी हुई है। मां की इस हरकत से वहां पर मौजूद बच्ची इतना ज्यादा डर जाती है कि, वो हिम्मत करके अपनी मां को रोकर पिता की जान बचाने की कोशिश कर रही है। वीडियो में महिला का काफी क्रूर व्यवहार देखने को मिल रहा है।

Viral Video देख यूजर्स के तन-बदन में लगी आग

ये वायरल वीडिय एक्स पर 23 जुलाई को अपलोड किया गया था। इस वीडियो पर 1 लाख 85 हजार से ज्यादा व्यूज आ चुके हैं। वहीं, तमाम सारे यूजर्स की प्रतिक्रियाएं भी आ रही हैं। वीडियो कब और कहां का है? इसकी कोई भी आधिकारिक जानकारी मौजूद नहीं है। महिला की हरकत पर एक यूजर लिखता है, “इसे पागलखाने भेजो।” दूसरा लिखता है, “जब शादी ऐसी लड़की से हो जाती है और बच्चे भी हो जाते हैं ऐसे में लड़के के पास आत्महत्या छोड़कर कोई विकल्प नहीं बचता।” तीसरा लिखता है, “लोग नमकीन खाते है, ये नमकीन का नशा करती थी क्या ? इसके बाप से पूछना चाहिए कि मायके में भी यही हाल था या ससुराल आकर भेड़िया बन गई।”

डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पर मौजूद वीडियो /पोस्ट पर आधारित है। डीएनपी इंडिया हिन्दी/लेखक किसी भी प्रकार के दावे और सत्यता की पुष्टि नहीं करता है।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Barabanki Viral Video

अक्टूबर 21, 2026

Viral Video

अक्टूबर 21, 2026

Pregnancy Tips

अक्टूबर 21, 2026

Viral Video

अक्टूबर 20, 2026

Maharashtra Viral Video

अक्टूबर 20, 2026

Hardik Pandya

अक्टूबर 20, 2026