---Advertisement---

Viral Video:नन्हें बछड़े को बचाती रही गाय और शैतान बरसाता रहा डंडे, देखें फिर क्या हुआ?

Viral Video: सोशल मीडिया पर एक बेबस गाय का वीडियो वायरल हो रहा है। वो अपने नन्हें बच्चे को दरिंदे इंसान से बचाने की पूरी कोशिश कर रही है। इस वीडियो को देख यूजर्स को गुस्सा आ रहा है।

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: जनवरी 28, 2026 5:06 अपराह्न

Viral Video
Follow Us
---Advertisement---

Viral Video: इंसान कब शैतान बन जाए कोई नहीं जानता है? आए दिन सोशल मीडिया पर इंसानों की क्रूरता के वीडियो वायरल होते रहते हैं। जिसे देखने के बाद अफसोस के साथ गुस्सा भी आता है। कई मामलों में एक्शन भी होते  हैं। लेकिन इंसानियत शर्मसार होने की घटनाएं कम नहीं हो रही हैं। सोशल मीडिया पर एक ऐसा ही  वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है। इसमें एक लड़का बेजुबान गाय के नवजात बच्चे के सिर पर डंडे बरसा रहा है।  इस दौरान गाय उसे बचाने की कोशिश भी कर रही है। शर्मनाक बात ये है कि , वहां पर मौजूद  लोग नन्हें बच्चे को बचाने की कोशिश तक नहीं कर रहे हैं।

गाय के बछड़े पर दरिंदे ने बरसाए डंडे

ये वायरल वीडियो कब और कहां का है?  इसकी कोई भी आधिकारिक जानकारी तो मौजूद नहीं है। लेकिन इसे  indiaupdates नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपलोड किया गया है।

देखें वीडियो

इसके साथ ही कैप्शन में जानकारी देते हुए लिखा है, ‘सोशल मीडिया पर सामने आए इस वीडियो में कुछ ही दिन के एक नन्हे बछड़े के साथ की गई क्रूरता ने लोगों को झकझोर कर रख दिया है। वीडियो में देखा जा सकता है कि बछड़े के सिर पर डंडे से हमला किया गया, जिससे पशु-क्रूरता को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं। घटना के बाद लोगों में आक्रोश है और दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की जा रही है।’  वीडियो में देखा जा सकता है कि, एक युवक डंडे से बेरहमी से गाय के नन्हें बच्चे को मार रहा है और वो बार-बार उसे रोकने की कोशिश कर रही है। लेकिन युवक की दरिंदगी के सामने बेबस है। वहां पर खड़े लोग बहुत ही क्रूरता से इस घटना को रिकॉर्ड तो कर रहे हैं। लेकिन बचा कोई नहीं रहा है। वीडियो का अंत काफी विचलित करने वाला है। क्योंकि दरिंदा वो नहीं जो बेजुबान पर अन्याय कर रहा है बल्कि वो सभी लोग हैं जो इसे कैमरे में कैद कर रहे हैं और खड़े होकर तमाशा देख रहे हैं।

Viral Video की शिकायत कहां कराएं दर्ज?

ये वायरल वीडियो मन को विचलित करने वाली है। वो इस दरिंदे पर एक्शन की मांग कर रहे हैं। आपको बता दें, इस तरह की घटनाओं को रोकने के लिए सरकार ने पशु क्रूरता निवारण अधिनियम के तहत कानून बनाया हुआ है। जिसके तहत सबूत दिखाकर आरोपी के खिलाफ केस धारा 428 और 429 धारा में दर्ज करा सकते हैं। इसके साथ ही भारतीय पशु कल्याण बोर्ड की वेबसाइट पर जाकर ऑन लाइ शिकायत दर्ज कर सकते हैं। वहीं, पेटा के 98201 22602 नंबर पर कॉल करके भी शिकायत कर सकते हैं।

डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पर मौजूद वीडियो /पोस्ट पर आधारित है। डीएनपी इंडिया हिन्दी/लेखक किसी भी प्रकार के दावे और सत्यता की पुष्टि नहीं करता है।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Uttarakhand Viral Video

अगस्त 11, 2026

Lucknow Viral Video

अगस्त 11, 2026

Samay Raina

अगस्त 11, 2026

Viral Video

अगस्त 11, 2026

Viral Video

अगस्त 11, 2026

Govinda

अगस्त 11, 2026