---Advertisement---

Viral Video: बाइक के साथ युवती को स्टंट दिखाना पड़ा भारी , चंद सेकेंड में हुआ ऐसा जिसे देख हंस-हंसकर हो जाएंगे पागल!

सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में एक लड़की बाइक के साथ स्टंट दिखाने के चक्कर में तेजी के साथ गिर जाती है।

Avatar of Prakash Singh

By: Prakash Singh

Published: अप्रैल 24, 2023 3:45 अपराह्न | Updated: अप्रैल 25, 2023 12:09 अपराह्न

Follow Us
---Advertisement---

Viral Video: आज के समय में युवा अजीबोगरीब तरह का स्टंट दिखाते रहते हैं। इन स्टंट की वजह से कई बार युवाओं को अपनी जान भी गंवानी पड़ती है बावजूद इसके ये अपना हुनर दिखाने में कोई कसर नहीं छोड़ते। सोशल मीडिया पर भी आपको तमाम वीडियो स्टंट वाले मिल जाएंगे। फेमस होने के लिए कई बार युवाओं का यह स्टंट दूसरों पर भी भारी पड़ जाता है। लड़के तो लड़के ही हैं लड़कियां भी इस मामले में किसी से पीछे नहीं है। वायरल वीडियो में अक्सर आपने लड़कियों के हैरतंअगेज करने वाले स्टंट को करते हुए देखा होगा। ऐसे में सोशल मीडिया पर लड़की का स्टंट करते हुए वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है। इस लड़की के स्टंट को देखकर आप हैरान तो नहीं होंगे लेकिन आपकी हंसी जरूर छूट जाएगी।

लड़की का हंसी छुड़ा देने वाला स्टंट

https://twitter.com/TheBest_Viral/status/1647680970043129857?s=20

सोशल मीडिया पर आपको एक से बढ़कर एक हुनरबाज दिख जाएंगे लेकिन इस लड़की के स्टंट के आगे कोई कुछ भी नहीं है। वायरल वीडियो को अगर गौर करें तो इमसें एक लड़की बेहतरीन सूट – बूट पहने दिखाई दे रही है। कुछ समय के बाद वह पास में खड़ी बाइक की तरफ आगे बढ़ती है और अपने हुनर को दिखाते हुए बैठने की कोशिश करती है। फिर जो हुआ उसे देखकर आपकी भी हंसी छूट जाएगी। लड़की बाइक पर बैठ जाती है लेकिन तभी बाइक का स्टैंड सही न होने की वजह से वह जमीन पर गिर जाती है। शायद देखने से ऐसा लग रहा है कि लड़की रील बनाने की कोशिश कर रही थी। ऐसे में रील तो नहीं बन पाया लेकिन चोट जरूर लगी होगी। वहीं गिरने का यह वीडियो सामने आने के बाद लोग ऐसे बड़े ही तेजी से वायरल कर रहे हैं।

ये भी पढ़ें: Samsung Galaxy M14 5G के आते ही पलटी बाजी, फीचर्स के सामने बड़ी-बड़ी कंपनियां हुई ढेर

@TheBest_Viral नाम के हैंडल से शेयर किया गया वीडियो

लड़की के स्टंट वाले इस वीडियो को @TheBest_Viral नाम की आईडी से ट्विटर पर शेयर किया गया है। इस वीडियो के सामने आने के बाद लोग बड़े ही मजेदार तरीके से रिएक्शन दे रहे हैं। वहीं इस वायरल वीडियो पर अभी तक 104.3K व्यूज आ चुके हैं। वहीं इस लड़की के स्टंट करने वाले वीडियो को 800 से भी ज्यादा लोगों ने लाइक किया है। वीडियो मात्र 10 सेकेंड का ही है लेकिन देखने के बाद लोगों की हंसी नहीं रुक रही है।

ये भी पढ़ें: Google Pixel 8 Series में मिलेंगे ये दो खास फीचर्स, लॉन्च से पहले दबदबा करेंगे कायम!

Avatar of Prakash Singh

Prakash Singh

प्रकाश सिंह पिछले 3 सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, प्रकाश DNP India वेब साइट में बतौर content writer काम कर रहे हैं। उन्होंने श्री राम स्वरूप मेमोरियल यूनिवर्सिटी लखनऊ से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है। प्रकाश खेल के अलावा राजनीति और मनोरंजन की खबर लिखते हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Viral Video

मार्च 29, 2026

Ishaq Dhar

मार्च 29, 2026

Viral Video

मार्च 29, 2026

Amroha Viral Video

मार्च 29, 2026

Viral Video

मार्च 29, 2026

Viral Video

मार्च 28, 2026