---Advertisement---

Viral Video: दहेज माग रहे दूल्हे को लड़की वालों ने बनाया बंधक, डंडा दिखाते हुए खूब किया जलील देखें वीडियो

Viral Video: लालची दूल्हे को लड़की वालों ने सिखाया सबक, इसका वीडियो काफी तेेजी से फैल रहा है.

Avatar of Aarohi

By: Aarohi

Published: अगस्त 6, 2024 7:30 पूर्वाह्न

viral video
Follow Us
---Advertisement---

Viral Video: शादी किसी भी इंसान की जिंदगी का बेहद खास दिन होता है. यही वजह है कि इस दिन का लोग बेसब्री से इंतजार करते हैं और इसे स्पेशल बनाने के लिए वो सब कुछ करते हैं, जो वो कर सकते हैं. लेकिन कभी-कभी यह शादी इंसान की जिंदगी का सबसे दुख भरा पल बनकर रह जाती है .सोशल मीडिया पर शादी के कई सारी वीडियो वायरल होते हैं. यह वीडियो कभी फनी होते हैं तो कभी दहेज को लेकर लड़ाई झगड़ा करने वाले होते हैं. आज का वीडियो कुछ ऐसा ही है.

दहेज मांग रहे लालची दूल्हे को लड़की वालों ने सिखाया सबक

शादी में दहेज लेना एक आम सी बात हो गई है. सरकार की तरफ से कानून भी बनाया गया है, लेकिन उसके बाद भी लोग जबरदस्ती दहेज लेते हैं. अगर उन्हें दहेज ना मिले तो वह कभी-कभी शादी छोड़कर भी चले जाते हैं. ऐसा ही एक वीडियो वायरल हो रहा है. इस वीडियो में एक लालची परिवार ने लड़की वालों के सामने दहेज की डिमांड कर दी, फिर क्या था लड़की वालों ने भी लालची दूल्हे को सबक सिखा दिया और बंधक बना लिया.

इस वीडियो को Mr Dr Bittu Sharma नाम के अकाउंट से Youtube पर अपलोड किया गया है. वीडियो में देखा जा सकता है कि, दूल्हा सामने बैठा है और दूल्हे के पड़ोस में एक आदमी है, जिसे देखकर लग रहा है यह शायद दूल्हे का पिता है. आसपास काफी लोग नजर आ रहे हैं. यह सभी लोग दहेज- दहेज करके चिल्ला रहे हैं . वहां पर महिला भी खड़ी है जो कि, बोल रही है… अब लोगे दहेज . इस दौरान एक आदमी के हाथ में मोटा सा डंडा है वो भी दहेज-दहेज कहकर इन लोगों को काफी जलील कर रहा है. इस वीडियो को देखने के बाद लोग काफी हैरान हो रहे हैं.

Viral Video देख लोगों का फूटा गुस्सा

वीडियो देख लोग काफी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं और बोल रहे हैं अच्छा किया इनके साथ, कुछ लोग दूल्हे को देखकर बोल रहे हैं, यह कैसे देख रहा है? इसके साथ-साथ कुछ लोग बोल रहे हैं दूल्हा अलग ही नशे में है. वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है. इस वीडियो पर अब तक 1300 लोगों ने लाइक किया है. वहीं, कई सारे लोगों के कमेंट भी आए हैं .

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Thyroid

मार्च 30, 2026

Malaika Arora

मार्च 29, 2026

Energy Drink

मार्च 29, 2026

Health Tips

मार्च 29, 2026

Blood in Urine

मार्च 29, 2026

Weight Loss

मार्च 29, 2026