---Advertisement---

Viral Video:छोटू से हनी बेजर के खूंखार इरादों से कांपा शेर, देखें कैसे भिगी बिल्ली बना जंगल का राजा?

Viral Video: सोशल मीडिया पर शेर को डराते हनी बेजर का एक वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें वो शेर पर हमला कर रहा है। हैरानी की बात ये है कि, इससे जंगल का राजा कांप भी रहा है।

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: अगस्त 14, 2025 2:36 अपराह्न

Viral Video
Follow Us
---Advertisement---

Viral Video: शेर को जंगल का राजा कहा जाता है। इसके सामने इंसान हो या फिर कोई अन्य जानवर हो सभीं कांपते हैं। लेकिन क्या कभी आपने शेर को डरते हुए देखा है? अगर नहीं तो इस वायरल वीडियो में देख लीजिए। सोशल मीडिया पर शेर का एक हैरतअंगेज वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें वो हनी बेजर से डर रहा है। आपको बता दें, हनी बेजर को बिज्जू के नाम से भी जाना जाता है। ये छोटा सा जानवर अपने मजबूत इरादों के लिए जाना जाता है। यही वजह है कि, वो इस बार शेर से ही भिड़ गया। हैरानी की बात ये कि, जंगल का राजा डर भी जाता है।

हनी बेजर ने शेर को ललकारा

ये Viral Video सोशल मीडिया पर Nature नाम के एक्स हैंडल से पोस्ट किया गया है। वीडियो चंद सेकंड का है। लेकिन काफी चौंका देने वाला है।

Watch Video

इसमें हनी बेजर अचानक से शेर पर हमला कर देता है। वो उसे गुर्राते हुए डराने की कोशिश कर रहा है। छोटे से जानवर के इन इरादों को देखने के बाद शेर कांपने लग जाता है। वो बार-बार पीछे हट रहा है। शेर खुद को बचाने के लिए कभी पंजों का इस्तेमाल कर रहा है तो कभी अपने बड़े-बड़े दातों से काटने की कोशिश कर रहा है। शेर के तमाम बचाव करने वाले हमलों के बाद भी हनी बेजर उसका पीछा अंत तक नहीं छोड़ता है।

Viral Video देख नहीं होगा यकीन

ये वायरल वीडियो कब और कहां का है? इसकी कोई भी आधिकारिक जानकारी तो मौजूद नहीं है। लेकिन इसे एक्स पर 12 अगस्त को अपलोड किया गया था। इस पर 1 लाख से ज्यादा व्यूज आ चुके हैं। वहीं, तमाम सारे लोगों की प्रतिक्रियाएं भी आ रही हैं। एक यूजर लिखता है, ‘शेर सोच रहा होगा मुझसे दूर रहो, मुझे कोई परेशानी नहीं चाहिए, तुम मुझे परेशान कर रहे हो, मैं बस यही चाहता हूं कि तुम मेरे पास से गुजर जाओ।’ दूसरा लिखता है, ‘वहाँ तुम्हें परफेक्ट होने की ज़रूरत नहीं है। बस असली होना है।’ इस वीडियो को देख यूजर्स काफी चौंक रहे हैं।

डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पर मौजूद वीडियो /पोस्ट पर आधारित है। डीएनपी इंडिया हिन्दी/लेखक किसी भी प्रकार के दावे और सत्यता की पुष्टि नहीं करता है।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Kangana Ranaut

सितम्बर 5, 2026

Viral Video

सितम्बर 5, 2026

Viral Video

सितम्बर 5, 2026

Tamilnadu Viral Video

सितम्बर 5, 2026

Bengaluru Viral News

सितम्बर 5, 2026

Salman Khan

सितम्बर 5, 2026