---Advertisement---

Viral Video: पति-पत्नी के रोमांस में हड्डी बने बेटे ने ऐसे फेरा सारे अरमानों पर पानी, देख लोग बोले इसलिए दूसरा नहीं हुआ

Viral Video: पति-पत्नी के रोमांस में चतुर बेटे ने फेरा पानी। देख नहीं रुकेगी हंसी।

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: अगस्त 6, 2024 5:02 अपराह्न

Viral Video
Follow Us
---Advertisement---

Viral Video: शादी के बाद पति और पत्नी के रोमांस के बीच अकसर बच्चे आ जाते हैं। जिसकी वजह से वो चाहकर भी प्यार नहीं कर पाते हैं। ये अनुभव लगभग हर पति और पत्नी ने किया होगा, अगर नहीं किया है तो इस Viral Video को देख कर कर सकते हैं। दरअसल, इंटरनेट पर एक वीडियो काफी तेजी से फैल रहा है। इस वीडियो में जब पति और पत्नी रोमांस कर रहे होते हैं तभी उनका बच्चा आ जाता है। बेटे को हटाने के लिए ये दोनों दांव भी खेलते हैं लेकिन फिर इनका बेटा कुछ ऐसा कर देता है, जिसे सुनकर इनके अरमानों पर पानी फिर जाता है।

पति और पत्नी के रोमांस में विलेन बना बेटा

इस Viral Video को सोशल मीडिया अकाउंट इंस्टाग्राम पर शेयर किया गया है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि, एक पति और पत्नी पर रोमांस चढ़ा हुआ है ये दोनों एक दूसरे को प्यार करना चाहते है, लेकिन तभी इनके बीच में हड्डी बनकर इनका बेटा आ जाता है। बेटे को हटाने के लिए ये दोनों जुगाड़ लगाते हैं और बोलते हैं कि, छत पर देखो कौन क्या कर रहा है? बेटा छत पर जैसे ही जाता है। ये दोनों रोमांस करने में जुट जाता है। लेकिन बेटा काफी चतुर है ये बार-बार कुछ ना कुछ बोलकर इन मियां-बीवी को रोमांस करने से रोक देता है।

अंत में ये लड़का बोलता है कि, पापा पड़ोसी भी रोमांस कर रहे हैं, इस पर इसके माता -पिता पूछते हैं कि, कैसे पता तो वह बोलता है कि, उनका बेटा भी छत पर घूम रहा है। बेटे के मुंह से ये शब्द सुनकर इन दोनों के अरमानों पर पानी फिर जाता है और बाद में वह बेटे को नीचे बुला लेते हैं।

Viral Video देख यूजर्स की नहीं रुक रही हंसी

पति और पत्नी का ये वीडियो काफी फनी और मजेदार है। इस वीडियो को देख लोगों को काफी हंसी आ रही है। इस वीडियो को feelmuneeb नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट पर 21 मई को शेयर किया गया था। इस पर अब तक 1 लाख 69 हजार लाइक्स आ चुके हैं। इस वीडियो को देख यूजर्स काफी कमेंट कर रहे हैं और बोल रहे हैं कि, इसलिए ये आज तक इकलौता है। इस तरह ये वीडियो काफी तेजी से फैल रहा है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Viral Video

अगस्त 12, 2026

Viral Video

अगस्त 12, 2026

Sara Ali Khan

अगस्त 12, 2026

Uttarakhand Viral Video

अगस्त 11, 2026

Lucknow Viral Video

अगस्त 11, 2026

Samay Raina

अगस्त 11, 2026