---Advertisement---

Viral Video: चोर ने बिना चाबी- हथौड़े खोला पेट्रोल से ताला, जुगाड़ देख पुलिस को भी लगा झटका

Viral Video: सोशल मीडिया पर एक चोर का वीडियो वायरल हो रहा है. इसमें वो बता रहा है कि, पेट्रोल से वो चाला खोल रहा है. इसके साथ ही वो दिखा भी रहा है.

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: अगस्त 9, 2025 5:50 अपराह्न

Viral Video
Follow Us
---Advertisement---

Viral Video: आज से पहले आपने चोरी के कई तरह के जुगाड़ देखें होंगे लेकिन ये सबसे अलग है. सोशल मीडिया पर एक चोर का वीडियो वारल हो रहा है. वो खुद बता रहा है कि, बिना ताले को तोड़े और बिना चाबी की मदद से वो कैसे ताला खोलता है. चोर के हाथ में एक इंजेक्शन है. इसमें पेट्रोल भरा हुआ है. वो पुलिस वालों के सामने कुछ ऐसा करता है. जिसकी वजह से बिना मेहनत किए ताला अपने आप ही खुल जाता है. वहां पर मौजूद पुलिसवाले दंग रह जाते हैं.

चोर ने पेट्रोल से खोला ताला

चोरी करने का चोर ये तरीका खुद ही पुलिस वालों के बता रहा है. उसके हाथ में हथकड़ी बंधी हुई है और वो इंजेक्शन को लिए हुए है.

Watch Video

इसके बाद चोर बता रहा है कि, ताले के अंदर पेट्रोल डाल देना है और आग लगा देनी है. थोड़ी देर बाद ताला खुद ही खुल जाएगा. चोर की इस हरकत से पुलिस वाले भी दंग हैं. वो पूछ रहे हैं कि, ताला तो लोहे का है. ये कैसे खुलेगा? इस पर चोर खुलासा करता है कि, ताले के अंदर एक प्लास्टिक का लॉक होता है. जलते ही वो हट जाता है और ताला बिना चाबी की मदद के खुल जाता है. वो पुलिसवालों के सामने उसे खोलकर भी दिखाता है. अब यही Viral Video लोगों को चौंका भी रहा है और डरा भी रहा है.

Viral Video देख यूजर्स को नहीं हो रहा यकीन

चोर का ये वायरल वी़डियो कब और कहां का है? इसकी कोई भी आधिकारिक जानकारी तो मौजूद नहीं है. लेकिन इसे Meme Supplier नाम के एक्स हैंडल से 9 अगस्त को पोस्ट किया गया है. इस वीडियो पर 6 लाख से ज्यादा व्यूज आ चुके हैं. वहीं, कई सारे लोगों के कमेंट भी आ रहे हैं. एक यूजर लिखता है, ये तो खतरनाक जुगाड़ है. वहीं, कई सारे लोग इस वीडियो को स्क्रिप्टेड बता रहे हैं. वीडियो की सत्यता की हम पुष्टि नहीं करते हैं.

डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पर मौजूद वीडियो /पोस्ट पर आधारित है। डीएनपी इंडिया हिन्दी/लेखक किसी भी प्रकार के दावे और सत्यता की पुष्टि नहीं करता है।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Barabanki Viral Video

अक्टूबर 21, 2026

Viral Video

अक्टूबर 21, 2026

Pregnancy Tips

अक्टूबर 21, 2026

Viral Video

अक्टूबर 20, 2026

Maharashtra Viral Video

अक्टूबर 20, 2026

Hardik Pandya

अक्टूबर 20, 2026