---Advertisement---

Viral Video: रात में झाड़ू से पिट रहे पति को बचाने आई बीवी की मदद पड़ी भारी, अक्ल देख यूजर्स बोले ‘दुश्मन की जरूरत नहीं’

Viral Video: सोशल मीडिया पर एक पति और पत्नी का वीडियो वायरल हो रहा है ,जिसमें महिला अपने पति की मदद करने आती है लेकिन तभी कुछ उल्टा होता है जिसकी वजह से वीडियो वायरल हो जाता है.

Avatar of Aarohi

By: Aarohi

Published: मई 23, 2025 7:00 पूर्वाह्न

viral video
Follow Us
---Advertisement---

Viral Video: हमेशा मदद करना फायदा नहीं देता है. कभी-कभी यह किसी पर इतनी ज्यादा भारी पड़ जाती है जिसकी, वजह से उसे लेने के देने पड़ जाते हैं. इस वायरल वीडियो में कुछ ऐसा ही है. इसमें झाड़ू से पिट रहे पति को बचाने आयी उसकी मासूम बीवी ने कुछ ऐसा किया जिसके वजह से आदमी पर एक नई आफत टूट पड़ी. अभी तक जो झाड़ू से पिट रहा था वो थोड़ी देर बाद बल्ले से कुटना शुरू हो जाता है. यह वीडियो इतना ज्यादा फनी है कि, देखकर आपको समझ ही नहीं आएगा कि यह बीवी है या फिर दुश्मन है.

बीवी बनी पति की दुश्मन

सोशल मीडिया पर ये Viral Video आग की तरह फैल रहा है. इसमें देखा जा सकता है कि, लड़के की मां उसे बुरी तरीके से रात में झाड़ू से पीट रही है .

Watch Video

लड़का काफी चिल्ला रहा है बचाने की कोशिश भी कर रहा है. यह सब देखकर उसकी बीवी दौड़ कर आती है और अपने पति को बचाने की कोशिश करती और बोलती है मम्मी जी आपको पता नहीं है रात में झाड़ू से नहीं मारते हैं. अच्छा नहीं होता है .यह सुनते ही पति खुश होता है उसे, लगता है शायद उसकी जान बच जाएगी लेकिन तभी वह बैट निकाल कर देती है और कहती है, इससे मारो रात में झाड़ू नहीं मारना चाहिए. इसके बाद यह वीडियो वायरल हो जाता है. इस वीडियो को देखकर यूजर्स इस बीवी के लिए बोल रहे हैं कि ये बीवी है या दुश्मन है.

Viral Video देख यूजर्स यूजर्स ले रहे मजे

आपकी जानकारी के लिए बता दें, इस वायरल वीडियो को कंटेंट क्रिएटर ने लोगों के मनोरंजन के लिए बनाया है. यह इतना ज्यादा फनी है कि, देख कर लोगों को काफी हंसी आ रही है. वहीं, यूजर्स भी खूब कमेंट कर रहे हैं. एक यूजर लिखता है कि, ‘ऐसी बीवी हो तो दुश्मन की जरूरत नहीं है’. दूसरा लिखता है ‘भैया बीवी बहुत अच्छी मिली है’. तीसरा लिखता है, ‘घर में दुश्मन है भाई आपके’ इस वीडियो को देखकर यूजर्स काफी खुश हो रहे हैं.

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Malaika Arora

मार्च 29, 2026

Energy Drink

मार्च 29, 2026

Health Tips

मार्च 29, 2026

Blood in Urine

मार्च 29, 2026

Weight Loss

मार्च 29, 2026

Viral Video

मार्च 29, 2026