---Advertisement---

Viral Video: सड़कों पर दारू पीने वालों के लिए ये औरतें बनी काल, झाड़ू से पीट-पीटकर किया बुरा हाल, यूजर बोला स्त्री जिंदाबाद

Viral Video: नशेड़ियों पर चली महिलाओं की झाड़ू, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो.

Avatar of Aarohi

By: Aarohi

Published: अगस्त 25, 2024 12:05 अपराह्न

women viral video
Follow Us
---Advertisement---

Viral Video: इंटरनेट पर पिछले कुछ दिनों से एक वीडियो काफी चर्चा का विषय बना हुआ है .यह वीडियो इसलिए खास है क्योंकि, कुछ महिलाएं झाड़ू से शराबियों की पिटाई कर रही है. शराबियों को पिटता देख लोगों की तरफ से जबरदस्त प्रतिक्रियाएं आ रही है और इन महिलाओं की वह जमकर तारीफ कर रहे हैं, वह बोल रहे हैं जय हो भारतीय नारी.

शराबियों पर महिलाओं ने बरसाई झाड़ू

इस वीडियो को Ghar Ke Kalesh नाम के एक्स अकाउंट से शेयर किया गया है. इसके साथ-साथ जानकारी देते हुए यह लिखा गया है, “मुंबई के कांदिवली में लालजी पाड़ा की सड़क पर शराब पी रहे शराबियों की गृहणियों ने पिटाई कर दी.”

वीडियो में देखा जा सकता है कि, महिलाएं हाथ में झाड़ू लिए सड़क पर चल रही है और रोड पर दारु पी रहे नशेड़ियों पर झाड़ू बरसा रही है. यह दोनों महिलाएं इन शराबियों को दौड़ा-दौड़ा कर पीट रही है. आस-पास काफी लोग हैं. महिलाओं की हिम्मत को देखकर लोग इन्हें सलाम करने लगे हैं. महिलाओं ने शराबियों को ये सबक रक्षाबंधन की शाम को सिखाया है. खबरों की मानें तो इस इलाके में काफी शराबी खुले में शराब पीते हैं, जिसकी वजह से महिलाओं का घर से बाहर निकलना मुश्किल हो रहा है. इसलिए वह इन शराबियों की इस तरह अक्ल ठिकाने लगा रही हैं. महिलाएं बिना डरे शराबियों को पीट रही हैं.

Viral Video देख यूजर्स कर रहे तारीफ

यह वीडियो रक्षाबंधन का है लेकिन ,सोशल मीडिया पर काफी हुआ है. महिलाओं के इस रुप को देख लोग बोल रहे हैं कि, स्त्री जिंदाबाद… भारतीय नारी जिंदाबाद. यही वजह है की वीडियो इतना वायरल हो रहा है. इस वीडियो को 25 अगस्त यानी की आज ही शेयर किया गया है. इस पर अब तक हजारों व्यूज आ चुके हैं.

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Aarohi

Aarohi

आरोही डीएनपी इंडिया हिन्दी में देश, राजनीति , सहित कई कैटेगिरी पर लिखती हैं। लेकिन कुछ समय से आरोही अपनी विशेष रूचि के चलते ओटो और टेक जैसे महत्वपूर्ण विषयों की जानकारी लोगों तक पहुंचा रही हैं, इन्होंने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई निफ्टू यूनिवर्सिटी से पूर्ण की है और लंबे समय से अलग-अलग विषयों की महत्वपूर्ण खबरें लोगों तक पहुंचा रही हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Shark Tank India 5

फ़रवरी 12, 2026

Patna Viral Video

फ़रवरी 12, 2026

Stroke

फ़रवरी 12, 2026

Elvish Yadav

फ़रवरी 12, 2026

Arun Jaitley Stadium

फ़रवरी 12, 2026

Ghaziabad Viral Video

फ़रवरी 12, 2026