---Advertisement---

Viral Video: चोरनी! चंद सेकंड में स्कूटी चुराकर फुर्र हुई स्कूली छात्रा, हरकत देख नहीं हो रहा यकीन

Viral Video: स्कूटी चुराती हुई लड़की कैमरे में हुई कैद।

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: सितम्बर 10, 2024 12:14 अपराह्न

Viral Video
Follow Us
---Advertisement---

Viral Video: सोशल मीडिया पर स्कूटी चुराकर भागती एक स्कूली छात्रा का वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो को जो भी देख रहा है वो हैरान हो रहा है। जिस तरह से चंद सेकंड में इस लड़की ने चोरी को अंजाम दिया वो किसी को भी सोच में डाल सकता है। ये घटना वाराणसी के भेलूपुर थाना क्षेत्र के कबीर नगर की बताई जा रही है। इस घटना का खुलासा CCTV में कैद होने की वजह से हुआ है। जिस फ्लैट से लड़की चोरी करके स्कूटी लेकर जा रही है, उसी फ्लैट में ये लड़की रहती है। आरोपी लड़की ने स्कूटी वाली महिला से ये कहकर चाबी मांगी थी कि, उसे स्कूटी हटाना है, इसके बाद ये लड़की स्कूटी को लेकर फरार हो गई और ये घटना वहां पर लगे CCTV कैमरे में कैद हो गई।

स्कूटी चोरी करती हुई लड़की कैमरे में हुई कैद

इस घटना के Viral Video को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर Ghar Ke Kalesh नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। इसके साथ ही जानकारी देते हुए लिखा गया है कि, “स्कूल यूनिफॉर्म में एक लड़की फ्लैट में रहने वाली महिला के पास गई। लड़की ने महिला से कहा कि उसे स्कूटी ले जाना है, कृपया उसे चाबी दे दो। लड़की को स्कूल यूनिफॉर्म में देखकर महिला ने उसे स्कूटी की चाबी दे दी और वह स्कूटी लेकर चली गई।”

Viral Video लोगों को चौंका रहा

खबरों की मानें तो इस मामले की जांच की जा रही है। इस घटना का Viral Video देख यूजर्स की तरफ से प्रतिक्रियाएं आने लगी हैं। एक यूजर लिखता है कि, आपदा में अवसर। वहीं, अक यूजर लिखता है कि, सावधान रहें सतर्क रहें। इस तरह ये वीडियो काफी वायरल हो रहा है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Bigg Boss 20

अक्टूबर 13, 2026

Salman Khan

अक्टूबर 13, 2026

Viral Video

अक्टूबर 12, 2026

Riyadh Airport

अक्टूबर 12, 2026

Viral Video

अक्टूबर 10, 2026

Viral Video

अक्टूबर 10, 2026