---Advertisement---

Viral Video: नाग के फन पर बैठे चूहे ने ऐसे दी मौत को मात, कैमरे में कैद हुआ कुदरत का करिश्मा

Viral Video: सोशल मीडिया पर नाग के सिर पर बैठे चूहे का वीडियो वायरल हो रहा है. वीडियो अपने आप में काफी हैरान करने वाला है. जिस तरह से यह चूहा इस सांप के सिर पर सवार उसे देखने वाले दंग है.

Avatar of Aarohi

By: Aarohi

Published: जून 4, 2025 7:00 पूर्वाह्न

viral video
Follow Us
---Advertisement---

Viral Video: यह बात तो आपने सुनी ही होगी जब तक ऊपर वाला सांस देता है तब तक उसे कोई नहीं मार सकता है. यह बात इंसान और जानवर दोनों पर लागू होती है .इसी से जुड़ा हुआ एक वायरल वीडियो इन दिनों चर्चा में बना हुआ है. दरअसल, इस वीडियो में एक काले नाग के फन के ऊपर चूहा छिप कर बैठा है. वह खुद को बचाने की कोशिश कर रहा है. यहां एक तरफ सांप इधर-उधर अपने शिकार की तलाश कर रहा है तो वहीं मौत के सिर पर सवार होकर चूहा उसी को ही मात देता हुआ दिख रहा है.

सांप के सिर पर बैठा चूहा वायरल

यह वायरल वीडियो अपने आप में अनोखी कहानी को बयां करती है. यह किस्मत का परफेक्ट उदाहरण है जिसे देखकर यह कहा जा सकता है कि, अल्लाह मेहरबान तो गधा पहलवान.

Watch Video

जी हां इस वायरल वीडियो को krishnanand_writer नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया गया है. वीडियो कब और कहां का है? इसकी कोई भी जानकारी तो उपलब्ध नहीं है लेकिन वीडियो में जिस तरह से सांप के फन के ऊपर चढ़कर यह चूहा बैठा है और मौत के सिर के ऊपर तांडव कर रहा है वह काफी हैरान करने वाला है. यह चूहा सांप के सिर पर कैसे बैठा है इसकी तो कोई भी जानकारी उपलब्ध नहीं है. लेकिन एक छोटा सा क्लिप अपने आप में कई बड़ी कहानी को बयां करता है .वीडियो के अंत में क्या हुआ क्योंकि यह पूरी नहीं है इसलिए कहना मुश्किल है. लेकिन चंद सेकंड का यह वीडियो चूहे के हौसले उसके जीने की उम्मीद और उसकी किस्मत को दिखाता है.

Viral Video दंग कर रहा

इस वायरल वीडियो को इंस्टाग्राम अकाउंट पर 1 मई को शेयर किया गया था. वीडियो पर 9700 लाइक के साथ कई सारे शेयर और कमेंट आ चुके हैं. एक यूजर लिखता है, वह मौत को मार दे रहा है सिर पर चढ़कर बोल रहा है .दूसरा लिखता है ‘ईश्वर ने जितनी सांसे लिख दी पूरी होगी ‘.तीसरा लिखता है ‘जब तक जिंदगी है तब तो कोई मर नहीं सकता है’.

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Malaika Arora

मार्च 29, 2026

Energy Drink

मार्च 29, 2026

Health Tips

मार्च 29, 2026

Blood in Urine

मार्च 29, 2026

Weight Loss

मार्च 29, 2026

Viral Video

मार्च 29, 2026