---Advertisement---

Viral Video: शॉपिंग के नाम पर बहानेबाज बीवी को पति ने ऐसे किया ब्लैकमेल, यूजर बोला ‘जज्बात से खेल गया भाई’

Viral Video: बहानेबाज पत्नी को सबक सिखाने का पति ने निकाला खास तरीका. इसे देखने के बाद यूजर्स के काफी मजेदार रिएक्शन आ रहे हैं.

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: दिसम्बर 3, 2024 7:01 पूर्वाह्न

viral video
Follow Us
---Advertisement---

Viral Video: एक पति ने अपनी बहानेबाज पत्नी को सबक सिखाने के लिए कुछ ऐसा किया जो कि, वायरल हो गया है. इस वीडियो को देखने के बाद यूजर्स मजेदार कमेंट कर रहे हैं, कुछ लोग इसें अच्छी टेक्नीक बता रहे हैं. इस वायरल वीडियो (Viral Video) को कंटेन्ट क्रिएटर के द्वारा बनाया गया है. ये वीडियो इतना ज्यादा फनी है कि, देखने वालों के चेहरे पर प्यारी सी मुस्कान आ गई है.

बहानेबाज पत्नी को पति ने सिखाया सबक

इस वीडियो की शुरुआत एक आदमी से होती है. वह बैठकर कुछ काम कर रहा होता है. तभी उसकी पत्नी आती है और दरवाजा खोलते ही पति को देखकर ऐसा दिखाने की कोशिश करती है कि, वह काफी थक चुकी है. लेकिन आदमी अपनी बहानेबाज पत्नी की इस चाल को समझ जाता है और झट से कहता है कि, सुनों जल्दी से चाय बना दो फिर हम शॉपिंग करने चलेंगे. शॉपिंग का नाम सुनते ही उसकी बीवी में जोश आ जाता है और वह तुरंत दौड़ते हुए चाय बनाने चली जाती है. इसके बाद आदमी हंसने लगता है, क्योंकि उसकी चाल काम कर जाती है.

Viral Video देख क्या बोल रहे यूजर्स?

वायरल वीडियो (Viral Video) को restykamboj नाम के इंस्टाग्राम उकाउंट पर 16 जून को अपलोड किया गया था. इस वीडियो पर अभी तक एक लाख 72 हजार से ज्यादा लाइक्स आ चुके हैं. वही, यूजर्स इस वीडियो को देख काफी फनी कमेंट कर रहे हैं. एक यूजर लिखता है कि, ‘जज्बात से खेल गया भाई’। वहीं, दूसरा यूजर इसे बहुत ही अच्छी निंजा टेक्नीक बता रहा है.

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।   

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Bigg Boss 20

अक्टूबर 23, 2026

Viral Video

अक्टूबर 23, 2026

Maharashtra Viral Video

अक्टूबर 23, 2026

Prabhas

अक्टूबर 23, 2026

Health Tips

अक्टूबर 23, 2026

Malaika Arora

अक्टूबर 23, 2026