---Advertisement---

Viral Video : सस्ता कबीर सिंह बनकर जोर जमा रहे पति की बीवी ने ऐसे निकाली हेकड़ी, देखें कैसे कपड़े धोने को हुआ मजबूर

Viral Video : पति और पत्नी का एक फनी वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है. इसे देखने के बाद यूजर्स काफी मजेदार कमेंट कर रहे हैं.

Avatar of Aarohi

By: Aarohi

Published: अक्टूबर 30, 2024 7:35 पूर्वाह्न | Updated: अक्टूबर 30, 2024 12:52 अपराह्न

viral video
Follow Us
---Advertisement---

Viral Video: शोषण करने वाली बीवियों पर अकसर लोग इमोजी से लेकर फनी वीडियो तक बनाते रहते हैं. इन्हें यूजर्स के द्वारा खूब पसंद किया जाता है. यही वजह है कि, आज-कल कंटेन्ट क्रिएटर्स पति और पत्नी की प्यार और लड़ाई के खूब वीडियो बनाते हैं. इन Viral Video को देखते ही लोग हंसने लगते हैं. आज का वीडियो भी कुछ ऐसा ही है. इसे कंटेन्ट क्रिएटर ने बनाया है. इसमें एक पति को दिखाया गया है, जो बन ठन कर घर के बाहर जा रहा होता है लेकिन, तभी उसकी पत्नी रोक देती है. इस दौरान आदमी की बीवी कुछ ऐसा बोल देती है, जिसे सुनकर सस्ते कबीर सिंह बने आदमी के सारे भाव गिर जाते हैं.

बीवी के सामने टशन झाड़ना पति को पड़ा भारी

इस Viral Video को feelmuneeb नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपलोड किया गया है. वीडियो में देखा जा सकता है कि, एक पति चश्मा लगाकर जैसे ही घर से बाहर निकल रहा होता है, पीछे से उसकी पत्नी की आवाज आती है और वह अपने नए सूट को धोने के लिए बोलती है. बीवी की बात पर पति को गुस्सा आ जाता है वो जैसे ही अपनी पत्नी को गुस्से में कुछ कहना चाहता है लेकिन तभी पत्नी के हाथ में बेलन देख वह चुप हो जाता है. इसके बाद खौफ में वह बोलता है “वक्त के साथ बदलना सीखे ये कहावत फिर कभी सुना देंगे”. इसके बाद वह कपड़े धोने चला जाता है.

Viral Video देख आ जाएगी हंसी

इस वीडियो को feelmuneeb नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक दिन ही पहले अपलोड किया गया है. इस वीडियो पर अब तक 17000 से ज्यादा लाइक्स आ चुके हैं, वहीं कई सारे यूजर्स इस पर प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं. एक यूजर लिखता है कि, “निकल गया सारा कबीर सिंह एक मिनट में आए बड़े पंगा लेने वाले”. वहीं, एक यूजर लिखता है कि, “ये बेलन ऐसी चीज है जो अच्छे -अच्छे का दिमाग खोल देता है””. वहीं, यूजर लिखता है क्या मर्द बनेगा रे तू”. इस तरह लोग इस पर खूब प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं.

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Aarohi

Aarohi

आरोही डीएनपी इंडिया हिन्दी में देश, राजनीति , सहित कई कैटेगिरी पर लिखती हैं। लेकिन कुछ समय से आरोही अपनी विशेष रूचि के चलते ओटो और टेक जैसे महत्वपूर्ण विषयों की जानकारी लोगों तक पहुंचा रही हैं, इन्होंने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई निफ्टू यूनिवर्सिटी से पूर्ण की है और लंबे समय से अलग-अलग विषयों की महत्वपूर्ण खबरें लोगों तक पहुंचा रही हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Shark Tank India 5

फ़रवरी 12, 2026

Patna Viral Video

फ़रवरी 12, 2026

Stroke

फ़रवरी 12, 2026

Elvish Yadav

फ़रवरी 12, 2026

Arun Jaitley Stadium

फ़रवरी 12, 2026

Ghaziabad Viral Video

फ़रवरी 12, 2026