---Advertisement---

Viral Video: एक तरफा आशिक में ऐसा होता है रक्षा बंधन का खौफ, वीडियो देख नहीं रुकेगी हंसी

Viral Video: रक्षा बंधन पर एक तरफ आशिक की हालत का वीडियो काफी वायरल हो रहा है.

Avatar of Aarohi

By: Aarohi

Published: अगस्त 19, 2024 2:56 अपराह्न

viral video
Follow Us
---Advertisement---

Viral Video: आज पूरे देश भर में भाई-बहन के रिश्ते का पावन पर्व रक्षाबंधन मनाया जा रहा है. हर तरफ इस त्यौहार की धूम है. इस त्यौहार से जुड़े हुए फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल भी हो रहे हैं. एक ऐसा ही मजेदार वीडियो बहुत ही तेजी से इंटरनेट पर वायरल हो रहा है. यह वीडियो ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ शो से जुड़ा हुआ है. वीडियो है इस शो के खास कैरेक्टर जेठालाल और बबीता जी को दिखाया गया है.इस वीडियो में यह दिखाने की कोशिश की गई है कि, जब एक तरफा आशिक का क्रश किसी लड़की पर होता है और रक्षाबंधन जैसा त्यौहार आता है तो वह किस तरह से खौफ में आ जाता है .उसे लगता है कि, कहीं उसकी क्रश उसे राखी ना बांध दे. इस वीडियो में भी कुछ ऐसा ही दिखाया गया है.

‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ का वीडियो हुआ वायरल

इस छोटी सी क्लिप को HasnaZarooriHai नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है. इसके साथ-साथ यह लिखा गया है कि, “जब लड़कों की क्रश #रक्षाबंधन के दिन राखी लेकर उनकी ओर आए !”

वीडियो में देखा जा सकता है कि, “तारक मेहता के उल्टा चश्मा” शो में रक्षाबंधन का त्यौहार चल रहा है. बबीता जी सभी को राखी बांध रही है, तभी अचानक से जेठालाल की नजर बबीता जी पर पड़ती है.

Viral Video के अंत में क्या होता है

बबीता जी यानी कि, मुनमुन दत्ता उनकी तरफ बढ़ने लग जाती है. यह सब कुछ देखकर जेठालाल खौफ में आ जाते हैं. वह इतना डर जाते हैं कि, डर उनके चेहरे पर देखा जा सकता है, तभी मुनमुन दत्ता जेठालाल की तरफ आते-आते अचानक से दूसरी तरफ चली जाती हैं.यह सब कुछ देखकर जेठालाल अपना मुंह फेर लेते हैं उन्हें डर लगता ही कहीं बबीता जी उन्हें राखी ना बांध दें, इसके बाद जब वह बबीता जी को किसी अन्य के राखी बांधते हुए देखते हैं तो काफी खुश होते हैं. यह वीडियो काफी फनी अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. वीडियो को देखने के बाद यूजर्स कमेंट कर रहे हैं कि, जेठालाल जी बच गए.

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Thyroid

मार्च 30, 2026

Malaika Arora

मार्च 29, 2026

Energy Drink

मार्च 29, 2026

Health Tips

मार्च 29, 2026

Blood in Urine

मार्च 29, 2026

Weight Loss

मार्च 29, 2026