---Advertisement---

Viral Video: ‘भाड़ में गया ऐसा सुख-दुख…’ पति की तारीफ कर झांसे में लेना पत्नी को पड़ा उल्टा, देखें कैसे मुंह पर हुई बेइज्जती

Viral Video: पति की तारीफ कर पत्नी ने चाल चलने की कोशिश की लेकिन पति ने जो किया वह देखकर उसे 440 वोल्ट का झटका लग जाता है। वायरल वीडियो का अंत देखकर आपको खूब मजा आएगा।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: अक्टूबर 29, 2025 7:00 पूर्वाह्न

Viral Video
Follow Us
---Advertisement---

Viral Video: वायरल वीडियो देखने का क्रेज लोगों में किस हद तक है इस बात में कोई शक नहीं है। सोशल मीडिया पर फनी वीडियो वायरल होते रहते हैं लेकिन इस सब के बीच कुछ ऐसे होते हैं जिसको देखने के बाद आप हैरान रह जाते हैं और यह आपको हंसते-हंसते लोटपोट कर देता है। जहां वीडियो के अंत में ट्विस्ट का खुलासा होता है। यहां वायरल वीडियो में पत्नी अपने पति की तारीफ करती नजर आती है लेकिन पति वहां से उठकर चल देता है और कहता है ऐसा सुख-दुख भाड़ में जाए। वायरल वीडियो वाकई काफी मजेदार है जो हर एक पत्नी को झटका दे सकता है जो इस तरह की प्लानिंग कर पति को फंसाने की कोशिश करती है।

Viral Video में पत्नी से तारीफ सुन भागने लगा पति

वायरल वीडियो की बात करें तो यहां पत्नी अपने पति से कहती हुई नजर आती है, “एक पति ही ऐसा इंसान होता है जो आपके सुख में दुख में सब जगह बस वही काम आता है।” इतना सुनते ही पति वहां से उठकर चल देता है पत्नी तो उस पर प्यार लुटाने की कोशिश करती है लेकिन पति वहां से नौ दो ग्यारह होने लगता है। पत्नी उसे पकड़ लेती है। वह शॉक्ड जाती है कि उसकी की गई तारीफ के बाद पति वहां से भागने क्यों लगता है।

पत्नी की चालाकी वायरल वीडियो में डूबा दी लुटिया

वहीं फनी वायरल वीडियो में पति आगे कहता है कि “तुम मुझसे अब 5000-7000 रुपए मांग लोगी और मेरे पास है नहीं देने के लिए। भाड़ में गया ऐसा सुख-दुख।” पति का जवाब वायरल वीडियो में पत्नी को तगड़ा झटका देता है। इसे keshav_ki_rajal इंस्टाग्राम चैनल से शेयर कर लिखा गया, “तारीफों के झांसे में जो आया समझो वह गया।” वीडियो को एक दिन पहले ही शेयर किया गया है और इसे लगभग 4000 व्यूज मिल चुके हैं। जाहिर तौर पर वीडियो को देखकर लोग हंसते-हंसते बेहाल नजर आ रहे हैं जहां पत्नी की चालाकी पति के सामने फीकी पड़ जाती है।

डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पर मौजूद वीडियो /पोस्ट पर आधारित है। डीएनपी इंडिया हिन्दी/लेखक किसी भी प्रकार के दावे और सत्यता की पुष्टि नहीं करता है।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Blood Sugar

मार्च 23, 2026

Weight Loss

मार्च 23, 2026

Rakesh Bedi

मार्च 23, 2026

Viral Video

मार्च 23, 2026

Shiv Thakare

मार्च 23, 2026

Deepika Padukone

मार्च 23, 2026