---Advertisement---

Viral Video: शिकार करने में मगरमच्छ का भी बाप निकला कछुआ, देखें कैसे हैरतअंगेज तरीके से किया सांप का शिकार?

Viral Video: सोशल मीडिया पर कछुए और सांप का वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें वो बहुत ही स्पीड से सांप का शिकार कर रहा है। इसे देखने के बाद यूजर्स को आंखों पर यकीन नहीं हो रहा है।

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: मई 28, 2025 11:40 पूर्वाह्न

Viral Video
Follow Us
---Advertisement---

Viral Video: कछुए को एक स्लो जानवर माना जाता है। कुछ लोगों को लगता है कि, ये काफी सुस्त होकर काम करता है। अगर आप भी ऐसा ही सोचते हैं तो एक बार इस वायरल वीडियो को देख लीजिए। इसमें एक कछुए ने बहुत ही हैरतअंगेज तरीके से सांप का शिकार किया है। इसे देखने के बाद आपको अपनी आंखों पर यकीन नहीं होगा। क्योंकि इसमें कछुआ पानी के किंग मगरमच्छ से भी तेज रफ्तार में सांप को शिकार बनाता है। यही वजह है कि, Social Media पर ये वीडियो इतना ज्यादा देखा जा रहा है।

बिजली की रफ्तार से कछुए ने किया सांप का शिकार

इस वायरल वीडियो को Nature is Amazing नाम के एक्स हैंडल से अपलोड किया गया है।

Watch Video

इसके साथ ही कैप्शन में लिखा है कि, ‘मुझे बिल्कुल भी अंदाजा नहीं था कि ये कछुआ सांप का शिकार करेगा।’ वीडियो चंद सेकंड का है। लेकिन अपने आप में एक अनोखी कहानी को बयां कर रहा है। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि, कछुआ पानी में छिपकर बैठा होता है और धीरे-धीरे सांप की तरफ बढ़ता है और एक झटके में उसे खा जाता है। सांप इस दौरान चाहकर भी कुछ नहीं कर पाता है।

Viral Video देख यूजर्स को नहीं हो रहा यकीन

ये सोच में डाल देने वाला वायरल वीडियो कब और कहां का है? इसकी कोई भी जानकारी आधिकारिक रुप से तो उपलब्ध नहीं है। लेकिन इसे एक्स पर 1 मई को अपलोड किया गया था। इस पर 13 मिलियन से ज्यादा व्यूज आ चुके हैं। वहीं, कई सारे लोगों के कमेंट भी आ रहे हैं। एक यूजर लिखता है, ‘ताजे पानी में रहने वाले ये कछुए बहुत तेज होते हैं.. ये बहुत ही आसानी से सांप , मेंढक और चिड़ियों को एक झटके में शिकार बना लेते हैं’। दूसरा लिखता है कि, ‘ये तो घड़ियाल से भी सौ गुना तेज है’। तीसरा लिखता है, ‘ये तो मैं पहली बार देख रहा हूं।’

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Budaun Viral Video

अगस्त 12, 2026

The Traitors 2

अगस्त 12, 2026

Viral Video

अगस्त 12, 2026

Viral Video

अगस्त 12, 2026

Sara Ali Khan

अगस्त 12, 2026

Uttarakhand Viral Video

अगस्त 11, 2026