---Advertisement---

Viral Video: पंगा! सांड को हल्के में लेना पापा की परी को पड़ा भारी, देखें एक झटके में कैसे फुस्स हुआ सारा जोश?

Viral Video: सांड से पंगा लेकर बुरी तरह से पीटी लड़की। वायरल हुआ वीडियो

Avatar of Aarohi

By: Aarohi

Published: सितम्बर 27, 2024 6:34 अपराह्न

animal viral video
Follow Us
---Advertisement---

Viral Video: सांड या बैल के हमलों वाले कई सारे Viral Video अकसर चर्चाओं में आ जाते हैं। इन वीडियो को देखकर लोगों में खौफ आ जाता है। यही वजह है जब वह घर से बाहर निकलते हैं तो, सड़कों पर घूम रहे इन पशुओं से बचकर चलने में ही अपनी भलाई समझते हैं। लेकिन क्या हो जब कोई खुद सांड के पास जाए और आ बैल मुझे मार वाली हरकत करे? आज का वीडियो भी कुछ ऐसा ही है। इस वीडियो में एक लड़की को सांड की ताकत और गुस्से के सामने अपना जोश दिखाना इतना ज्यादा महंगा पड़ा कि, उसे जान के लाले पड़ गए।

सांड से पंगा लेना लड़की को पड़ा भारी

https://twitter.com/IdiotsInCamera/status/1839262609113067910

इस Viral Video को एक्स पर अपलोड किया गया है। वीडियो में देखा जा सकता है कि, खेल के ग्राउंड में सांड के साथ कुछ लोग खेल रहे हैं। ये उसे चिढ़ाकर अपने पीछे भगा रहे हैं। इसी दौरान वहां पर एक लड़की एक कपड़ा लिए दिखाई देती है। ये सांड की तरफ कपड़ा हिलाकर इशारा करती है। तभी सांड को काफी गुस्सा आ जाता है ये भाग रही लड़की के पीछे दौड़ पड़ता है और उस पर हमला कर देता है। इस दौरान लड़की जमीन पर चारों खाने चित होकर गिर जाती है।

Viral Video डरा रहा

वीडियो में देखा जा सकता है कि, कुछ लोग लड़की को बचाने के लिए आगे बढ़ते हैं। इस दौरान वह काफी तड़प रही है। सांड के रस्सी बंधी है लेकिन, फिर भी वह काफी गुस्से और उग्र रुप में है। वह लोगों के द्वारा चिढ़ाने से इस स्थिति में आ गया है। ये वीडियो कब और कहां का है? इसकी कोई जानकारी उपलब्ध नहीं है। इस वीडियो को Idiots Caught On Camera नाम के एक्स अकाउंट से 26 सिंबतर को अपलोड किया गया था। इस वीडियो पर अब तक 12 लाख से ज्यादा व्यूज आ चुके हैं। इस वीडियो पर यूजर्स अपनी प्रतिक्रियाएं देते हुए चोटिल हुई लड़की के प्रति अपनी चिंता दिखा रहे हैं।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Aarohi

Aarohi

आरोही डीएनपी इंडिया हिन्दी में देश, राजनीति , सहित कई कैटेगिरी पर लिखती हैं। लेकिन कुछ समय से आरोही अपनी विशेष रूचि के चलते ओटो और टेक जैसे महत्वपूर्ण विषयों की जानकारी लोगों तक पहुंचा रही हैं, इन्होंने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई निफ्टू यूनिवर्सिटी से पूर्ण की है और लंबे समय से अलग-अलग विषयों की महत्वपूर्ण खबरें लोगों तक पहुंचा रही हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Viral Video

फ़रवरी 28, 2026

Viral Video

फ़रवरी 28, 2026

Viral Video

फ़रवरी 28, 2026

Meerut Viral Video

फ़रवरी 28, 2026

Viral Video

फ़रवरी 27, 2026

Gaurav Khanna

फ़रवरी 27, 2026