---Advertisement---

Viral Video: लड़कियों को इंप्रेस करना पड़ा भारी, बाइक पर लिखा कुछ ऐसा देख DSP ने खुद काटा 1500 का चालान, देखें वीडियो

Viral Video: सोशल मीडिया पर एक अनोखे चालान का वीडियो वायरल हो रहा है। ये चालान खुद DSP ने काटा है। क्योंकि लड़के ने अपनी बाइक के पीछे लिखवाया था ‘Sorry Girls My Mom is Very Danger’।

Avatar of Aarohi

By: Aarohi

Published: नवम्बर 30, 2024 2:22 अपराह्न

Video
Follow Us
---Advertisement---

Viral Video: कभी-कभी टशन के चक्कर में जेब ढीली करने पड़ जाती है। इस तरह के वीडियो आए दिन सोशल मीडिया पर वायरल होते रहते हैं। एक ऐसे ही टशनबाज लड़के का ताजा वीडियो बिहार से आया है। दरअसल, ये लड़का अपनी बाइक में लड़कियों का ध्यान खींचने के लिए कुछ ऐसा लिखवा कर घूम रहा था जिसकी, वजह से पुलिस अधिकारी ने उसका 1500 का चालान काट दिया। ट्रैफिक डीएसपी के चालान काटने का ये वीडियो अब काफी तेजी से वायरल हो रहा है और इसे देखकर यूजर्स काफी फनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।

बाइक पर लड़कियों से जुड़ा स्लोगन लिखवाना पड़ गया महंगा

इस वायरल वीडियो को FirstBiharJharkhand नाम एक्स अकाउंट पर अपलोड किया गया है। इसके साथ ही कैप्शन में जानकारी देते हुए लिखा गया है कि, “SORRY GIRLS MY MOM IS VERY DANGER” बाइक पर लिखना पड़ गया महंगा, पुलिस ने काटा इतने का चालान,ट्रैफिक डीएसपी ने खुद मोटरसाइकिल को रुकवा कर 1500 का चालान काटा।”

Watch Video

वीडियो में देखा जा सकता है कि, सड़क पर एक लड़के को कुछ पुलिसकर्मियों ने रोका हुआ है और वीडियो बनाते हुए चालान काट रहे हैं। लड़के की बाइक पर सॉरी गर्ल माई मॉम… स्लोगन लिखा हुआ है। इस दौरान पुलिसकर्मी उसका चालान काट रहे हैं। ये घटना बिहार के शिवहर की है। चालान काटने वाले DSP का नाम भरत कुमार बताया जा रहा है।

Viral Video पर क्या बोले यूजर्स?

इस चालान के वायरल वीडियो (Viral Video) को एक्स पर 28 नवंबर को अपलोड किया गया था। इस पर अब तक 2 लाख से ज्यादा व्यूज आ चुके हैं। वहीं, कई सारे लोगों के कमेंट आ चुके हैं। एक यूजर लिखता है कि, “अच्छा हुआ छपरी के साथ”। इसके साथ ही एक यूजर लिखता है कि, ” आधुनिक युग में अब बच्चों के सामने गार्जियन की मजबूरियां ,उनके गलत करतूत को रोकने में विफल होते जा रही है।”

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Malaika Arora

मार्च 29, 2026

Energy Drink

मार्च 29, 2026

Health Tips

मार्च 29, 2026

Blood in Urine

मार्च 29, 2026

Weight Loss

मार्च 29, 2026

Viral Video

मार्च 29, 2026