---Advertisement---

Viral Video: ‘तुर्रम खां’! सांप के मुंह से मुंह मिलाकर आदमी झाड़ रहा था शेखी, तभी हुआ कुछ ऐसा निकल गई सारी रंगबाजी

Viral Video: सोशल मीडिया पर एक आदमी का वीडियो वायरल हो रहा है। वह सांप से पंगा ले रहा है। लेकिन तभी उसके साथ कुछ ऐसा होता है, जिसे देखने के बाद यूजर्स दंग रह जाते हैं।

Avatar of Aarohi

By: Aarohi

Published: अप्रैल 7, 2025 1:49 अपराह्न

Viral Video
Follow Us
---Advertisement---

Viral Video: कभी-कभी ‘खतरों के खिलाड़ी’ बनना महंगा पड़ जाता है। वीडियो बनाने के लिए टशन की हदों को पार करने वाले इस आदमी के साथ भी कुछ ऐसा ही हुआ। जिसके बाद उसे जान के लाले पड़ गए। Social Media पर एक युवक का वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें वह सांप के मुंह से मुंह मिलाकर पंगा ले रहा है। वह बार-बार अपने चेहरे के करीब शिकारी को लाता है और फिर पीछे हट जाता है। वह कई बार इस तरह का खेल खेलता है। लेकिन इसके बाद कुछ ऐसा होता है जिसके कारण उसका सारी शेखी निकल जाती है।

सांप से पंगा लेना आदमी को पड़ा भारी

इस Viral Video को Wildlife Uncensored नाम के x हैंडल से अपलोड किया गया है।

Watch Video

वीडियो काफी हैरान करने वाला है। जिस तरह से ये आदमी सांप से पंगा लेते हुए उसके साथ खेल रहा है वो, यूजर्स को चकित कर रहा है। सांप अपना मुंह खोलकर हमला करने के लिए पूरी तरह से तैयार है। ये बात युवक भी जानता है लेकिन अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहा है। इस खेल-खेल में सांप उस पर भारी पड़़ जाता है। वह आदमी के मुंह को काट लेता है। हमला होते ही युवक चारों खाने चित हो जाता है।

Viral Video देख यूजर्स ने पकड़ा सिर

टशन झाड़ते इस आदमी के वायरल वीडियो को 6 अप्रैल को अपलोड किया गया था। कुछ ही घंटों में इस पर 2 लाख 58 हजार से ज्यादा व्यूज आ चुके हैं। वही, कई सारे यूजर्स के कमेंट भी आ रहे हैं। एक लिखता है, ‘ये बहुत बड़ा बेवकूफ है’। दूसरा लिखता है, ‘ये देखकर बहुत मजा आया’। तीसरा लिखता है, ‘इस कारनाम को घर पर करने की गलती ना करें’। वीडियो के अंत में जो व्यक्ति के साथ हुआ उसे देखकर यूजर्स काफी हंस भी रहे हैं और इस हरकत को बेवकूफी से भरा बता रहे हैं।

Avatar of Aarohi

Aarohi

आरोही डीएनपी इंडिया हिन्दी में देश, राजनीति , सहित कई कैटेगिरी पर लिखती हैं। लेकिन कुछ समय से आरोही अपनी विशेष रूचि के चलते ओटो और टेक जैसे महत्वपूर्ण विषयों की जानकारी लोगों तक पहुंचा रही हैं, इन्होंने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई निफ्टू यूनिवर्सिटी से पूर्ण की है और लंबे समय से अलग-अलग विषयों की महत्वपूर्ण खबरें लोगों तक पहुंचा रही हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Shark Tank India 5

फ़रवरी 12, 2026

Patna Viral Video

फ़रवरी 12, 2026

Stroke

फ़रवरी 12, 2026

Elvish Yadav

फ़रवरी 12, 2026

Arun Jaitley Stadium

फ़रवरी 12, 2026

Ghaziabad Viral Video

फ़रवरी 12, 2026