---Advertisement---

Viral Video: बार-बार खराब होते Ola Electric Scooter से परेशान आदमी का अनोखा विरोध, यूजर बोला ‘बैंड बजा दी’

Viral Video: बार-बार खराब होते Ola Electric Scooter से परेशान आदमी ने गाना गाकर किया अनोखा विरोध प्रदर्शन. वीडियो देख फैन हुए लोग.

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: अगस्त 19, 2024 1:32 अपराह्न

ola viral video
Follow Us
---Advertisement---

Viral Video: देश में अपने इलेक्ट्रिक स्कूटर के दम पर ग्राहकों के दिलों पर राज करने वाली ओला इलेक्ट्रिक कंपनी के स्कूटर बहुत बिकते हैं. देश में सबसे ज्यादा मार्केट में बिकने वाला अगर कोई इलेक्ट्रिक स्कूटर है तो वह ओला के इलेक्ट्रिक स्कूटर हैं. हर महीने यह कंपनी अपना नया रिकॉर्ड बनाती है.

इसी ओला इलेक्ट्रिक स्कूटर से जुड़ा हुआ एक अनोखा वीडियो वायरल हो रहा है. यह वीडियो एक ग्राहक के विरोध प्रदर्शन का है. दरअसल, वह बार-बार ओला के स्कूटर के खराब होने से परेशान हो चुका है और अब ओला के शोरूम के सामने गाना गाते हुए खास तरीके से अपना विरोध जाता रहा है.

Ola Electric Scooter से परेशान ग्राहक ने गाना गाकर किया विरोध प्रदर्शन

इस अनोखे वीडियो को Kavish Aziz नाम के एक्स अकाउंट से शेयर किया गया है. इसके साथ-साथ जानकारी देते हुए लिखा गया है कि, “सागर सिंह ने OLA इलेक्ट्रिक स्कूटर खरीदा। स्कूटर में हर रोज़ कोई न कोई दिक्कत रहती थी और OLA ने आफ्टर सेल्स सर्विस भी नही दिया तो सागर स्कूटर के शो रूम के सामने ट्रॉली पर स्कूटर लाद कर गाना गाकर विरोध जताया। उन्होंने स्कूटर पर फूल माला भी चढ़ाई गई थी।”

Viral Video देख यूजर्स की आ रही प्रतिक्रियाएं

वीडियो में देखा जा सकता है कि, ओला इलेक्ट्रिक स्कूटर के शोरूम के सामने यह आदमी माइक लेकर पहुंचा है और गाना गा रहा है. “तड़प तड़प के इस दिल से आह निकलने लगी… हम लुट गए ओला स्कूटर में”. आदमी के इस अनोखे विरोध प्रदर्शन को देखकर आस-पास काफी भीड़ मौजूद है और लोग वीडियो रिकॉर्ड कर रहे हैं. इस विरोध प्रदर्शन को देखकर इंटरनेट यूजर्स की तरफ से भी प्रतिक्रियाएं आने लगी हैं. कुछ लोग इसे कला का बेहतरीन प्रदर्शन बता रहे हैं तो, यूजर कमेंट करते हुए लिखता है कि, ‘बैंड बजा दी’.

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Jaipur Viral Video

अक्टूबर 18, 2026

Navratri 2026

अक्टूबर 18, 2026

Hero Xtreme 125R 2026

अक्टूबर 17, 2026

Rise And Fall 2

अक्टूबर 17, 2026

Bigg Boss 20

अक्टूबर 17, 2026

Viral Video

अक्टूबर 17, 2026