---Advertisement---

Viral Video: अनोखी शादी! दुल्हन ने भी भरा दूल्हे की मांग में सिंदूर, इस लव स्टोरी को सुनकर लोग रह गए अवाक

Viral Video: सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसे देखने के बाद आप हैरान रह जाएंगे। आमतौर पर शादी में दुल्हन के मांग में दूल्हा सिंदूर लगाता है लेकिन इस शादी में दूल्हा दुल्हन को मांग भरने के लिए कहता है। इसे देखने के बाद जहां कुछ लोग इसे संस्कृति का मजाक ...

Read more

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: मार्च 13, 2024 3:38 अपराह्न

Viral Video
Follow Us
---Advertisement---

Viral Video: सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसे देखने के बाद आप हैरान रह जाएंगे। आमतौर पर शादी में दुल्हन के मांग में दूल्हा सिंदूर लगाता है लेकिन इस शादी में दूल्हा दुल्हन को मांग भरने के लिए कहता है। इसे देखने के बाद जहां कुछ लोग इसे संस्कृति का मजाक बता रहे हैं तो कुछ लोग इस यूनिक शादी की तारीफ करते हुए नहीं थक रहे हैं। वायरल वीडियो देखने के बाद प्यार करने का यह अंदाज सोशल मीडिया पर चर्चा में है। जहां पार्टनर एक दूसरे को खुश करने के लिए कुछ भी कर गुजरने की चाहत रखते हैं। आइए देखते हैं क्या है वीडियो में खास।

शर्माती नजर आईं दुल्हन

वायरल हो रहे इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि दूल्हा पहले अपनी दुल्हन की मांग में सिंदूर लगाता है। इसके बाद वह जिद करता है कि वह भी उसकी मांग भरें। ऐसे में लड़की शरमा जाती है और कुछ इस तरह रिएक्ट करती है जैसे वह यह नहीं करना चाहती है और हंसते हुए मना कर देती है। लेकिन अपने पार्टनर की जिद के आगे दुल्हन भी दूल्हे के माथे पर सिंदूर लगा देती है।

पहली नजर में हुआ लड़के को प्यार

इस वीडियो को खूब शेयर किया जा रहा है जिसके साथ पूरी कहानी भी बताई गई है। इसमें कहा गया है कि मैं जिम में था जब मैं पहली बार उसे खिड़की से देखा। वह जूस की दुकान पर खड़ी थी उसे देखते ही मेरे मन में यह ख्याल आया कि वह कितनी सुंदर है। ऐसे में मैं उससे बात करने की हिम्मत भी नहीं जुटा सका। वह जब अपने बालों को कानों के पीछे कर रही थी तो मेरे दिल में एक हल्की सी हलचल मच गई। 2013 में जब मैं कॉलेज के लिए बेंगलुरु चला गया तो मुझे पता चला कि वह मेरी सीनियर थी।

इस तरह डेटिंग करनी शुरू कर दी

इस कहानी के मुताबिक दोनों की मुलाकात एक बार फिर जूस के दुकान पर होती है। जब लड़की खाली गिलास फेंक रही होती है और उसके बाद दोनों के बीच बातचीत का सिलसिला जारी हो जाता है। लगभग 3 महीने के बाद लड़के ने लड़की को कह दिया कि वह उसे पसंद करता है लेकिन लड़की ने मना कर दिया। बाद में दोनों एक दूसरे के साथ समय बिताने लगे और डेटिंग करनी शुरू कर दी।

लड़के की मां की लड़की ने रखा ख्याल

2017 में लड़के की मां बीमार पड़ गई और उनका ऑपरेशन हुआ और इस दौरान उसकी गर्लफ्रेंड यानी कसक ने उसकी मां का ख्याल रखा। ऐसे में लड़के की मां ने कहा कि उससे बेहतर कोई नहीं मिल सकता तुम्हें। लगभग 5 साल तक लड़के और लड़की ने अपने करियर पर ध्यान दिया और आखिरकार दिसंबर 2022 में उन्होंने शादी कर ली। लड़के के अनुसार उसे विश्वास नहीं हो रहा था कि उसकी शादी हो रही है और ऐसे में जब उसने लड़की के माथे पर सिंदूर लगाया तो सोचा उसे भी सिंदूर लगवाना चाहिए। सोशल मीडिया पर इस वीडियो को अब तक 73000 लाइक्स मिल चुके हैं।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।   

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Uric Acid

मई 30, 2026

Lucknow Viral Video

मई 30, 2026

Viral Video

मई 30, 2026

Jhansi Viral Video

मई 30, 2026

Rafael Jodar Viral Video

मई 30, 2026

Viral Video

मई 30, 2026