---Advertisement---

Viral Video: अनंत अंबानी की शादी पर पाकिस्तानी रिएक्शन देख यूजर्स पकड़ रहे पेट, आप भी देखें वीडियो

Viral Video: अनंत अंबानी की शादी पर पाकिस्तानी रिएक्शन देख मजा आ जाएगा।

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: जुलाई 11, 2024 5:46 अपराह्न

Viral Video
Follow Us
---Advertisement---

Viral Video: रिलायंस और जियो कंपनी के मालिक मुकेश अंबानी की गिनती भारत ही नहीं बल्कि दुनिया के रईस लोगों में होती है। मुकेश अंबानी के सबसे छोटे बेटे अनंत अंबानी की शादी राधिका मर्चेंट से 12 जुलाई को हो रही है। शादी में कुछ ही घंटे बचे हैं, लेकिन शादी से पहले अनंत अंबानी की शादी के बहुत सारे प्री-वेडिंग फंक्शन चल रहे हैं। इन सभी कार्यक्रमों में देश ही नहीं दुनिया के सबसे अमीर लोग पहुंच रहे हैं। इस दौरान जियो के दाम बढ़ने से कुछ लोग नाराज हुए हैं। इसके साथ ही काफी जबरदस्त रिएक्शन दे रहे हैं। भारतीय यूजर्स के रिएक्शन तो आपने कई सारे देखें होंगे लेकिन क्या आपने पाकिस्तानी आवाम के बारे में जानने की कोशिश की है। आज हम आपको इस शाही शादी पर पाकिस्तान के लोग क्या कह रहे हैं? इसके बारे में बताने जा रहे हैं।

अनंत अंबानी की शादी पर क्या बोले पाकिस्तानी?

इंटरनेट पर इस वीडियो में एक आदमी माइक के सामने अंबानी के बेटे की रॉयल शादी की जमकर तारीफ कर रहा है। इसके साथ ही वह कह रहा है कि, पाकिस्तान की GDP नीता अंबानी के हार के बराबर है। इस दौरान वह भारत की जमकर तारीफ करते हुए नजर आ रहा है। इस वीडियो को देखने के बाद आपकी हंसी नहीं रुकेगी।

Viral Video देख मजा आ जाएगा

ये पाकिस्तानी युवक अपनी प्रतिक्रिया में ये भी कह रहा है कि, हम पाकिस्तानी बहुत पीछे रह गए हैं। वो बोल रहे हैं कि, अंबानी ने एक शादी में दुनिया की पूरी अर्थव्यवस्था इकट्ठा कर लिया है। इंडिया और हमारी कोई तुलना नहीं है।Beautiful India नाम के Youtube चैनल से इस वीडियो को अपलोड किया गया है। इस वीडियो को कई सारे लोगों ने लाइक किया है। ये वीडियो लोगों तो काफी पसंद आ रही है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Heart Health

जून 23, 2026

Pranit More

जून 23, 2026

Lucknow Viral Video

जून 23, 2026

Emraan Hashmi

जून 23, 2026

Jaipur Viral Video:

जून 23, 2026

Jharkhand Viral Video

जून 23, 2026