---Advertisement---

Viral Video: बहुत खूब! पढ़ाई छोड़ बच्चों को इश्क-मोहब्बत का ज्ञान देने लगी टीचर, जानें क्यों लिया एस्ट्रो टॉक का नाम?

Viral Video: बच्चों को पढ़ाते-पढ़ाते शिक्षिका को आयी इश्क मोहब्बत की याद? एस्ट्रो टॉक का नाम लेकर अनोखा ज्ञान देती शिक्षिका का वीडियो देखने के बाद पकड़ लेंगे।

Avatar of Aarohi

By: Aarohi

Published: अक्टूबर 26, 2024 12:49 अपराह्न

Viral Video
Follow Us
---Advertisement---

Viral Video: शिक्षक को ईश्वर का रुप माना जाता है। क्योंकि बच्चों को सही और गलत के साथ दुनिया का ज्ञान देने वाला एक गुरु ही होता है। लेकिन आज कल के शिक्षकों के जिस तरह से वीडियो वायरल हो रहे हैं। इन्हें देखने के बाद लोग अपना सिर पकड़ लेते हैं। कभी कोचिंग सेंटर में टीचर की अश्लील हरकत तो कभी स्कूल में बच्चियों के शोषण से जुड़े कई मामले सामने आते हैं। एक इसी तरह का Viral Video चर्चा में है। इस वीडियो में एक महिला शिक्षिका बच्चों को किताबी ज्ञान देने की जगह इश्क-मोहब्बत का पाठ पढ़ा रही हैं। इतना ही नहीं टीचर एस्ट्रो टॉक का विज्ञापन भी करने लगी। इस वीडियो को एक्स पर अपलोड किया गया है।

शिक्षिका ने बच्चों को दी मोहब्बत की पाठशाला

इस खलबली मचा देने वाले Viral Video को खुरपेंच नाम के एक्स अकाउंट पर अपलोड किया गया है। इसके साथ ही जानकारी देते हुए लिखा गया है कि, “आपका नाम नीतू सिंह है , आप केडी कैंपस और केडी लाइव की मालकिन है , आप असली रानी हैं,आप बच्चों को इंग्लिश ज्ञान के अलावा गर्लफ्रेंड ब्वॉयफ्रेंड से लेकर हर टॉपिक पर ज्ञान देती हैं , क्योंकि बच्चों को पढ़ाने से ज्यादा वायरल होना जरूरी है , अब आप उनको बता रही हैं कि हेल्थी रिलेशनशिप मेंटेन करने और धोखा न मिले उसके लिए एस्ट्रोटॉक कितना जरूरी है , जहां दुनिया एक तरफ विज्ञान के क्षेत्र में प्रगति कर रही और देश दुनिया के अध्यापक बच्चों में साइंटिफिक टेंपरामेंट डेवलप करने में लगे हैं , वहां आप जैसे यूट्यूबर टीचर अपने लाभ के लिए एस्ट्रोटॉक जैसी एप्लीकेशन का प्रचार करके पैसे कमा रहे , क्या एस्ट्रोटॉक ये नहीं बता पाती कि पेपर में क्या सवाल आयेंगे ? कौन सा पेपर लीक होगा ? रानी यही तो करती है अपनी प्रजा को अपने फायदे के लिए कहीं भी झोंक देती है , ये कर सको तो समझो रानी हो ।”

Astrotalk का प्रचार करते हुए महिला शिक्षिका का Viral Video

वीडियो में सुना जा सकता है कि महिला टीचर बोल रही है, “यूंही कोई बेवफा नहीं होता बेटा .. कैरेक्टर से आजकल बहुत कमीने मिल जाएंगे ये लोग एक को रखते हैं दूसरा ऑप्शन में तैयार रखते हैं। आजकल किसी को नहीं पता आपकी शादी किसी से होगी या नहीं..इस पर महिला फ्यूचर जानने के लिए Astrotalk विज्ञापन करने लगी। एक शिक्षिका के द्वारा इस तरह का ज्ञान सुन लोगों ने सिर पकड़ लिए है। एक्स पर इस वीडियो को 25 अक्टूबर को अपलोड किया गया था। वीडियो पर 57 हजार व्यूज आ चुके हैं। वहीं, कई सारे लोगों के कमेंट भी आ रहे हैं। एक यूजर लिखता है कि, “ये सबसे लालची महिला टीचर है”। वहीं, एक यूजर लिखता है कि, “कृपया पैसों को लिए बच्चों के ये सब ना सिखाएं”।

महिला शिक्षिका का ये वीडियो लोगों को सोच में डाल रहा है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।   

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Malaika Arora

मार्च 29, 2026

Energy Drink

मार्च 29, 2026

Health Tips

मार्च 29, 2026

Blood in Urine

मार्च 29, 2026

Weight Loss

मार्च 29, 2026

Viral Video

मार्च 29, 2026