---Advertisement---

Viral Video: बर्बादी! रिपोर्टर के गले लगकर फूट-फूटकर रोया लड़का, गेमिंग के चस्के ने बना दिया 96 लाख का कर्जदार, कहानी सन्न कर देगी

Viral Video: गेमिंग के चक्कर में लड़का बन गया 96 लाख का कर्जदार।

Avatar of Aarohi

By: Aarohi

Published: सितम्बर 19, 2024 5:46 अपराह्न

Viral Video
Follow Us
---Advertisement---

Viral Video: ऑन लाइन गेमिंग का शौक और पैसा कमाने का शॉर्टकट इंसान को किस हद तक बर्बाद कर सकता है। इसका एक वीडियो जीता-जागता उदाहरण है। दरअसल, इंटरनेट पर एक वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है, इसमें एक लड़का रिपोर्टर के गले लगते हुए रो रहा है और बता रहा है कि, टीवी पर आने वाले ऑन लाइन गेम के विज्ञापन के चक्कर में वह किस तरह से फंस गया और 96 लाख का कर्जदार बन गया। लड़के की कहानी वहां पर मौजूद लोगों के बाद इंटरनेट पर सुन रहे लोगों को भी सन्न कर रही है।

रिपोर्टर के गले लगकर रोया लड़का

ये वीडियो News18 India न्यूज चैनल पर आने वाले बहुत ही प्रसिद्ध ” भैयाजी कहिन” शो का है। लाइव डिबेट के दौरान अचानक से एक नौजवान लड़के ने रोते हुए बताया कि, वो गेमिंग ऐप के चक्कर में बुरी तरह से बर्बाद हो चुका है। उसके घर में भी उससे कोई बात नहीं करता है। वीडियो में लड़का बता रहा है कि, उसने टीवी पर गेमिंग ऐप का एक एड देखा था, जिसमें उसने पहले बीटेक की फीस लगा दी , फिर लोगों से कर्जा लेकर ये गेम खेला । इसके बाद वह 96 लाख के कर्ज में दब गया है। इस दौरान वह ये भी बता रहा है कि, उसने आत्महत्या करने की भी कोशिश की है। लड़के को रोता हुआ देख रिपोर्टर रुक जाता है और उसे गले लगा लेता है। इस दौरान रिपोर्टर लड़के को ये भी बताता है कि, शो के बाद वह उसकी मां से भी बात करेगा।

गेमिंग की लत की तबाही को बयां करता Viral Video

इस Viral Video को खुरपेंच नाम के एक्स अकाउंट से शेयर किया गया है। इसके साथ ही जानकारी देते हुए लिखा गया है कि, ” देश के हरामखोर सुअर क्रिकेट खिलाड़ियों दिन रात टीवी में सट्टा खिलाने वाली कंपनियों का प्रचार कर कर तुमने खुद की जेबें तो भर ली , क्या उसी रास्ते से करोड़पति और अरबपति बनने के लिए खुद के बच्चों , भाई और बहनों को भी प्रोत्साहित करोगे ??” ये वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो को देखकर लोग अफसोस जता रहे हैं और इस तरह के गेम से बचने की सलाह दे रहे हैं।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।   

Avatar of Aarohi

Aarohi

आरोही डीएनपी इंडिया हिन्दी में देश, राजनीति , सहित कई कैटेगिरी पर लिखती हैं। लेकिन कुछ समय से आरोही अपनी विशेष रूचि के चलते ओटो और टेक जैसे महत्वपूर्ण विषयों की जानकारी लोगों तक पहुंचा रही हैं, इन्होंने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई निफ्टू यूनिवर्सिटी से पूर्ण की है और लंबे समय से अलग-अलग विषयों की महत्वपूर्ण खबरें लोगों तक पहुंचा रही हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Shark Tank India 5

फ़रवरी 12, 2026

Patna Viral Video

फ़रवरी 12, 2026

Stroke

फ़रवरी 12, 2026

Elvish Yadav

फ़रवरी 12, 2026

Arun Jaitley Stadium

फ़रवरी 12, 2026

Ghaziabad Viral Video

फ़रवरी 12, 2026