---Advertisement---

Viral Video: अमीरजादी ने अर्बन से सर्विस देने आयी लड़की को धक्के देकर घर से निकाला, दर्द सुनकर निकल पड़ेंगे आंसू

Viral Video: सोशल मीडिया पर अर्बन कंपनी की गिग वर्कर का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वो कस्टमर के द्वारा की गई नीच हरकत का दर्द बयां कर रही है।

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: जून 20, 2026 6:22 अपराह्न

Viral Video
Follow Us
---Advertisement---

Viral Video:  गिग वर्कस के साथ कस्टमर्स के द्वारा किया जा रहा गलत व्यवहार आए दिन सामने आता रहता है। लेकिन अर्बन क्लैप की कर्मचारी के साथ जिस तरह से एक सोसाइटी की महिला ने हरकत की है। वो बेहद शर्मनाक और सोच में डाल देने वाली है। सोशल मीडिया पर एक युवती का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वो खुद को अर्बन कंपनी की कर्मचारी बता रही है। लड़की का कहना है कि,   वो एक कस्टमर के घर सर्विस देने पहुंची थी। लेकिन काम करवाने के बाद महिला ने मामूली सी बात का बतंगड़ बना दिया और उसे घर से धक्का देकर निकाल दिया। इतना ही नहीं उसे मेहनत के पैसे भी नहीं मिले हैं। जब वे कंपनी से शिकायत कर रही है तो कोई जवाब नहीं मिल रहा है।

अर्बन क्लैप की महिला कर्मचारी के साथ कस्टमर ने की नीच हरकत

इस घटना के वायरल वीडियो को एक्स पर Ramesh Tiwari नाम के यूजर ने पोस्ट किया है।वीडियो में  पीड़ित लड़की ने रोते हुए अपना दर्द बयां किया। उसने कहा, मैं काम करने के लिए ग्राहक के घर पहुंची थी। लेकिन वहां ग्राहक ने मेरे साथ बहुत बुरा बर्ताव किया। मुझे मानसिक रूप से प्रताड़ित किया गया और धक्का मारकर घर से बाहर निकाल दिया गया।

देखें वीडियो

युवकी का कहना है कि, काम कराने के बाद वो महिला कस्टमर का पेडीक्योर कर रही थी। लेकिन उसके टब में कुछ खराबी थी। जो कि, उसने पहले से बताई हुई थी। लेकिन काम कराने के बाद अचानक से महिला ने सर्विस को कैंसिल कर दिया और उसे घर से भगा दिया। वो सोसाइटी के बाहर बैठी हुई है और कंपनी में शिकायत दर्ज कराने की कोशिश कर रही है। लेकिन कोई भी उसे जवाब नहीं दे रहा है। उसकी सारी मेहनत खराब चली गई। युवती काफी दुखी है।यह घटना दिखाती है कि बड़ी कंपनियों का सिस्टम कितना कठोर है। वे केवल कंप्यूटर के नियमों पर चलती हैं। उन्हें इस बात से कोई फर्क नहीं पड़ता कि सामने वाला इंसान कितना मुश्किल में है।

Viral Video देख लोगों को आया भयंकर गुस्सा

अर्बन क्लैप की महिला कर्मचारी का ये वायरल वीडियो कब और कहां का है? इसकी कोई भी आधिकारिक जानकारी तो मौजूद नहीं है। लेकिन इसे 19 जून 2026 को एक्स पर अपलोड किया गया था। इस वीडियो पर 1.45 लाख व्यूज आ चुके हैं। वहीं, यूजर्स के काफी सारे कमेंट भी आ रहे हैं। वो इस घटना को बहुत ही शर्मनाक बता रहे हैं। इसके साथ ही कस्टमर की हरकत पर एक्शन की मांग कर रहे हैं। बेबस युवती को देखकर लोगों को काफी बुरा लग रहा है। वो न्याय की मांग कर रहे हैं।

डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पर मौजूद वीडियो /पोस्ट पर आधारित है। डीएनपी इंडिया हिन्दी/लेखक किसी भी प्रकार के दावे और सत्यता की पुष्टि नहीं करता है।

 

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Viral Video

जून 20, 2026

Viral Video

जून 20, 2026

Viral Video

जून 20, 2026

Viral Video

जून 20, 2026

Weight Loss

जून 20, 2026

Viral Video

जून 19, 2026