Viral Video: क्या हुआ जब जान देने पहुंची लड़की का हुआ पुलिसवाली से सामना? देखें मौत की अजीब जंग

Viral Video: सोशल मीडिया पर सुसाइड करने पहुंची एक लड़की का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। युवती के साथ एक महिला पुलिसकर्मी खड़ी है। ये  दिल दहला देने वाली घटना असम की बताई जा रही है।

Viral Video

Picture Credit: KUNDAN PATEL X

Viral Video: कभी-कभी कैमरे मेंकुछ ऐसी घटनाएं  कैद हो जाती हैं। जिन्हें देखकर रुह कांप जाती है। ये वायरल वीडियो भी कुछ ऐसा ही है।  सोशल मीडिया पर एक सांसे थाम देने वाला वीडियो सोचने पर मजबूर कर रहा है। इसमें एक लड़की पानी के ब्रिज पर खड़ी है। वो उससे छलांग लगाने की सोच ही रही है। लेकिन वहां पर मौजूद एक महिला पुलिसकर्मी उसे समझा रही है।  ये पल ऐसा है कि, पलक झपकते ही लड़की की जीवन  लीला समाप्त हो सकती है।   लेकिन महिला पुलिसकर्मी की बातें उसके सुसाइड के फैसले को रोक रही है। ये दिल दहला देने वाला मामला असम राज्य का बताया जा रहा है।

क्या हुआ जब सुसाइड करने पहुंची युवती?

सुसाइड करने के लिए पानी के ब्रिज पर खड़ी दुखी लड़की के वायरल वीडियो को एक्स पर  KUNDAN PATEL नाम के यूजर ने पोस्ट किया है। इसके साथ ही सवाल उठाते हुए मामले की जानकारी देते हुए लिखा है कि, ‘असम.. कुछ SECOUND और एक जिंदगी खत्म हो जाती Gen-G क्या मानसिक रूप से कमजोर हो रही है या फिर भावनाओं की संभालना भूल रहे हैं।क्या प्यार में धोखा सच में समझदारी को समाप्त कर देता है।’  ये घटना कब और कहां की है?   इसकी कोई भी आधिकारिक जानकारी उपलब्ध नहीं है।

देखें वीडियो

इसके साथ ही युवती की पहचान और उसके सुसाइड करने का कारण भी स्प्षट नहीं है।  लेकिन जिस तरह से लड़की पानी के ब्रिज से कूदकर अपनी जिंदगी को समाप्त करना चाहिए वो काफी भयावह है। इस सांस रोक देने वाले पल के बीच एक महिला पुलिसकर्मी खड़ी है। वो युवती को समझा रही है। महिला पुलिसकर्मी की बातें सुनने के बाद वो अपने ही सुसाइड करने के फैसले से डगमगा रही है। क्योंकि वीडियो छोटा है, इसीलिए ये कहना मुश्किल है कि, आगे क्या हुआ होगा?  लेकिन लोगों को उम्मीद है कि, युवकी बच गई होगी।

Viral Video देख यूजर्स ने उठाए सवाल?

इस दिल दहला देने वाले वायरल वीडियो को एक्स पर 3 अप्रैल को अपलोड किया गया था। इस वीडियो पर 27000 से ज्यादा व्यूज आ चुके हैं। वहीं, तमाम सारे लोगों के कमेंट भी आ रहे हैं। एक यूजर लिखता है, ‘भाई यह सिर्फ ड्रामा कर रही है और कुछ नहीं अगर किसी को पूछने रहता है तो इतना टाइम नहीं लगते हैं सिर्फ लोगों को परेशान कर रही है।’ दूसरा लिखता है, ‘इस जनरेशन को न जाने क्या हो गया है जब देखो तब कही न कही चढ़ जाती है। जेन जी वाले नासमझ लोग है?  तीसरा लिखता है, ‘भावनात्मक परिपक्वता की कमी और जल्दबाजी में लिए गए फैसले आज की पीढ़ी के लिए एक गंभीर मानसिक चुनौती बनते जा रहे हैं।’

डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पर मौजूद वीडियो /पोस्ट पर आधारित है। डीएनपी इंडिया हिन्दी/लेखक किसी भी प्रकार के दावे और सत्यता की पुष्टि नहीं करता है।

Exit mobile version