---Advertisement---

Viral Video: टीचर के होमवर्क देने पर बच्चे ने धमकाया, बोला पापा पुलिस में हैं गोली मार देंगे, देखें वीडियो

Viral Video: सोशल मीडिया पर एक मासूम बच्चे का वीडियो वायरल हो रहा है। वो होमवर्क दे रही टीचर को पुलिस वाले पिता की धमकी दे रहा है। वीडियो को देखने के बाद आपकी हंसी नहीं रुकेगी।

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: जुलाई 26, 2025 2:45 अपराह्न

Viral Video
Follow Us
---Advertisement---

Viral Video: कभी-कभी ऐसी चीजें कैमरे में कैद हो जाती हैं। जिन पर यकीन करना मुश्किल हो जाता है। इन्हें देखकर कभी हंसी आती है तो कभी गुस्सा आता है। आज का ये वीडियो भी कुछ ऐसा ही है। इसमें एक छोटा सा बच्चा अपनी टीचर को धमका रहा है। वो होमवर्क देने के कारण टीचर पर गुस्सा हो गया और अपने पुलिस वाले पिता की धमकी देने लगा है। वो इतनी मासूमियत से टीचर को धमका रहा है कि, देखने वालों को यकीन नहीं हो रहा है।

बच्चे ने टीचर को दी धमकी

ये Viral Video सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम के bharatsamachartv नाम के अकाउंट पर अपलोड किया गया है।

Watch Video

वीडियो में देखा जा सकता है कि, एक छोटा सा बच्चा अपनी टीचर को धमका रहा है। वो टीचर के होमवर्क देने से काफी नाराज है। यही वजह है कि, वो कह रहा है कि, पापा पुलिस में है होमवर्क मत दो वरना गोली मार देंगे ! बच्चा रोया हुआ मुंह बनाए हुए है और टीचर को प्यार भरी धमकी दे रहा है। ये मासूमियत यूजर्स को काफी लुभा रही है।

Viral Video देख यूजर्स ने दी सलाह

ये Funny Viral Video कब और कहां रिकॉर्ड किया गया है? इसकी कोई भी आधिकारिक जानकारी तो मौजूद नहीं है। लेकिन इसे 16 जुलाई को इंस्टाग्राम पर अपलोड किया गया था। इस वीडियो पर 1 लाख 8 हजार से ज्यादा लाइक्स आ चुके हैं। वहीं, तमाम सारे यूजर्स की मजेदार प्रतिक्रियाएं भी आ रही हैं। एक यूजर लिखता है, ‘पुलिस वाले भाई जी गन सुरक्षित रखे छोटे बच्चो के हांथ न लगे।’ दूसरा लिखता है ‘ये हंसने का नहीं बहुत गंभीर मुद्दा है बाप की वर्दी ने इसको बिगाड़ रखा है जो एक बच्चा बंदूक से मारने की धमकी दे रहा है।’ तीसरा लिखता है, ‘ऐसे बच्चे मानसिक रूप से बीमार हो जाते हैं .. फिर बाद में माता पिता रोते हैं अरे हमारे बच्चे को यह क्या हो गया .. इसलिए बच्चों को प्यार और आज़ादी दें।

डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पर मौजूद वीडियो /पोस्ट पर आधारित है। डीएनपी इंडिया हिन्दी/लेखक किसी भी प्रकार के दावे और सत्यता की पुष्टि नहीं करता है।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Viral Video

नवम्बर 3, 2026

Himesh Reshammiya

नवम्बर 3, 2026

Bigg Boss 20

नवम्बर 3, 2026

Neha Bora

नवम्बर 3, 2026

Health Tips

नवम्बर 3, 2026

Shanaya Kapoor

नवम्बर 3, 2026