---Advertisement---

Viral Video : ‘जेल में कटेगा बूढ़ापा’ Reel देख रही मैडम को बॉस ने काम करने को बोला तो, झूठे केस में फंसाने की दी धमकी, मचाया उत्पात

Viral Video : सोशल मीडिया पर ऑफिस में बॉस को धमकाती एक महिला कर्मचारी का वीडियो वायरल हो रहा है। वो केस में फंसाने की धमकी दे रही है।

Avatar of Aarohi

By: Aarohi

Published: जुलाई 30, 2025 5:37 अपराह्न

Viral Video
Follow Us
---Advertisement---

Viral Video : इंस्टाग्राम रील का भूत लोगों के सिर पर कुछ इस तरह सवार हो चुका है कि, वो अपनी जान को तो जोखिम में डाल ही रहे हैं। इसके साथ ही अब ऑफिस में भी काम छोड़ Reel देखने के लिए लड़ने लगे हैं। सोशल मीडिया पर एक ऐसी ही लड़की का वीडियो वायरल हो रहा है। वो अपने सीनियर को झूठे केस में फंसाने की धमकी दे रही है। लड़की बॉस पर इसलिए केस करना चाहती है क्योंकि वो रील वीडियो देखने की जगह काम करने को बोल रहा है। वो लगातार चिल्लाते हुए बोल रही है कि, अभी पुलिस को बुलाती हूं सारा बूढ़ापा जेल में कटेगा।

Instagram Reel देख रही लड़की को बॉस ने टोका तो मचाया उत्पात

लड़की का ये बवाल मचाता Viral Video कब और कहां का है? इसकी कोई भी आधिकारिक जानकारी तो मौजूद नहीं है। लेकिन इसे X पर ShoneeKapoor नाम के हैंडल से पोस्ट किया गया है।

Watch Video

इसके साथ ही कैप्शन में जानकारी देते हुए लिखा है कि , “दिन-दहाड़े झूठे मामलों में फंसाने की धमकी। लड़की रील देखने में व्यस्त थी जब उसके वरिष्ठ अधिकारी ने उसे काम पर ध्यान देने को कहा – वह इतनी नाराज़ हो गई कि उसने अधिकारी को जेल भेजने की धमकी देनी शुरू कर दी।” वीडियो में देखा जा सकता है कि, लड़की लगातार अपने सीनियर पर चीख और चिल्ला रही है। इसके साथ ही जेल में डलवाने की धमकी दे रही है।

Viral Video देख यूजर्स भड़के

इस वायरल वीडियो को 30 जुलाई यानी की आज ही पोस्ट किया गया है। इस पर 3 लाख से ज्यादा व्यूज आ चुके हैं। वहीं, तमाम सारे यूजर्स की प्रतिक्रियाएं भी आ रही हैं। एक यूजर कमेंट करते हुए लिखता है कि, ‘जानते नहीं कहां तक पहुंच है इसकी।’ दूसरा लिखता है, ‘इस तरह के केस 90 फीसदी झूठे होते हैं।’ तीसरा लिखता है, “बताओ कितनी घटिया है ये एक तो फोकट की तनख्वाह ले रही है कम चोर ऊपर से जेल भेजने की धमकी। अब तो महिला कर्मचारियों के साथ कम करना मुश्किल हो गया है।”

डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पर मौजूद वीडियो /पोस्ट पर आधारित है। डीएनपी इंडिया हिन्दी/लेखक किसी भी प्रकार के दावे और सत्यता की पुष्टि नहीं करता है।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Shahid Kapoor

मार्च 10, 2026

Viral Video

मार्च 10, 2026

Heart Health

मार्च 10, 2026

Jr NTR

मार्च 10, 2026

Fatty Liver

मार्च 10, 2026

Viral Video

मार्च 9, 2026