---Advertisement---

Viral Video: पत्नी को कैंसर होने पर पति ने साथ में मुंडवाए बाल, कपल का अनोखा प्यार जीत रहा सभी का दिल

एक शख्स पत्नी को कैंसर होने पर अलग अंदाज में उसका करता है जोकि सभी का दिल जीत रहा है और इमोशनल भी कर रहा है, वीडियो सामने आने के बाद से इंटरनेट पर तेजी से ट्रेंज कर रहा है.

Avatar of Diksha Gupta

By: Diksha Gupta

Published: सितम्बर 8, 2023 1:23 अपराह्न

Viral Video:
Follow Us
---Advertisement---

Viral Video: सोशल मीडिया पर यूं तो हजारो लाखों वीडियोज हर दिन वायरल होती हैं मगर कुछ खास ही ऐसी होती हैं जो यूजर्स के दिलों को छू पाती हैं. कैंसर एक बड़ी गंभीर बीमारी है जिससे लड़ते हुए केवल चंद ही लोग ठीक होकर वापस नॉर्मल जिंदगी जी पाते हैं. ऐसे में परिवार का सपोर्ट काफी मायने रखता है, इसी से जुड़ा एक वीडियो इन दिनों इंटरनेट पर तेजी से ट्रेंड कर रहा है. इसमें एक शख्स पत्नी को कैंसर होने पर अलग अंदाज में उसका करता है जोकि सभी का दिल जीत रहा है. देखिए-

कैंसर पीडिता पत्नी को पति ने इस तरह किया मोटीवेट

बता दें कि इस वीडियो को कुछ ही वक्त पहले सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर शेयर किया गया है. इसमें एक व्यक्ति ट्रिमर से अपनी पत्नी के बाल उतारता दिखाई देता है, इस दौरान उसकी पत्नी यह देखकर जोरो से रोती हुई नजर आ रही है. कुछ ही समय में वो उसके सारे बाल उतार देता है, जिसे देखकर पत्नी और भी तेजी से रोने लगती है. इसके बाद जो कुछ हुआ उसे देखकर सभी की आंखे नम हो रही हैं.

वीडियो देख यूजर्स की आंखें हुई नम

जैसा कि वायरल हो रही वीडियो में दिख रहा है कि वो व्यक्ति पीछे से तेजी से आगे आता है और एकाएक ट्रिमर से अपने बाल भी उतारने लगता है. पत्नी को शायद इस बात की खबर नहीं थी, जिसे देखकर पहले तो वो चौंकती है फिर जोर से अपने पति को गले लगा लेती है. खबरों की मानें तो महिला को कैंसर बताया जा रहा है, जिसमें पत्नी को सपोर्ट और मोटीवेट करने के लिए उसने यह अनोखा रास्ता चुना.

तेजी से वायरल हो रही है वीडियो

इसे एक कैप्शन के साथ अपलोड किया गया है जिसमें लिखा गया है कि कोई भी अकेले नहीं लड़ता वहीं पोस्ट करने के बाद से अब तक इस वीडियो पर 1.7 मीलियन व्यूज़ आ चुके हैं. यह हर जगह जोरो से ट्रेंड कर रहा है, जिस पर यूजर्स इमोशनल होते हुए कपल की दिल खोलकर तारीफ भी कर रहे हैं.  

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Diksha Gupta

Diksha Gupta

2022 से करियर की शुरुआत कर दीक्षा बतौर कंटेंट राइटर के रूप में अपने सेवाएं दे रही हैं। लिखने, पढ़ने और कुछ नया सीखने के जोश के साथ आगे बढ़ने में विश्वास करती हैं। साथ ही एंटरटेनमेंट, लाइफस्टाइल और वायरल खबरों पर लिखने में इन्हें विशेष रुचि है। diksha.gupta1019@gmail.com पर इनसे संपर्क कर सकते हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Viral Video

फ़रवरी 28, 2026

Meerut Viral Video

फ़रवरी 28, 2026

Viral Video

फ़रवरी 27, 2026

Amity Noida News

फ़रवरी 27, 2026

Meerut Namo Bharat Train

फ़रवरी 27, 2026

Hapur Viral Video

फ़रवरी 26, 2026