---Advertisement---

Viral Video: रील बना रही लड़की ने किया कुछ ऐसा कि मुंह को आ जाएगा कलेजा, नदी का रौद्र बहाव सेकेंडो में पहुंचा देता स्वर्ग

Viral Video: रील बनाने का खुमार कभी-कभी भारी पड़ जाता है और इस महिला ने पानी के बीच स्टंट दिखाने की कोशिश की लेकिन वीडियो का अंत देखने से पहले आपके होश उड़ सकते हैं। आइए देखते हैं।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: जुलाई 8, 2025 6:27 अपराह्न

Viral Video
Follow Us
---Advertisement---

Viral Video: आजकल लोगों को सोशल मीडिया पर वायरल होने का चस्का ऐसा लगा है कि अपनी जिंदगी को दांव पर लगाने से भी नहीं चूक रहे है। आए दिन कितने ही वीडियो रील वायरल होते रहते है जिसमें लोग मौत से खेलते नजर आते है। वायरल होने की ऐसी धुन सवार रहती है कि ये भी नहीं सोचते अगर इन्हें कुछ हो गया तो इनके परिवारों ओर प्रियजनों का क्या होगा। हाल ही में एक Video सोशल मीडिया पर काफी Viral हो रहा है जिसमें एक लड़की उफनती नदी के किनारे खड़ी होकर जंजीर पर लटककर खतरनाक स्टंट कर रही है।

Viral Video में रील के चक्कर में मरते मरते बची लड़की

वायरल वीडियो किसी घाट का लग रहा है जहां लोगों के नहाने के लिए जंजीर लगाई गई है। लड़की एक जंजीर को पकड़कर झूलती है और कूदकर दूसरी जंजीर को पकड़ने की कोशिश करती है। जंजीर हाथ से फिसल जाती है और लड़की पानी के तेज बहाव में गिर जाती है। गनीमत ये रही कि एक युवक शायद वो इसी लड़की का साथ था थोड़ा आगे एक कपड़ा लेकर खड़ा होता है और तुरंत बहती हुई लड़की की तरफ फेंकता है और लड़की उस कपड़े को पकड़कर तेज बाहर से बाहर आ जाती है। एक कपड़े को पकड़ने में जरा भी चूक हुई होती तो लड़की की जीवन लीला का क्या होता ये ऊपरवाला ही जानता है। पानी की रौद्र लहरों का बहाव झटके में Viral Video में लड़की की जान ले सकता था पर शुक्र है कि उसकी जान बच गई।

यूजर्स ने वायरल वीडियो को लेकर दिए मजेदार रिएक्शन

वीडियो वायरल होने के बाद सोशल मीडिया यूजर्स ने इसपर जमकर कमेंट्स किए है। Viral Video को लेकर कुछ यूजर्स का कहना है कि लड़की का ये स्टंट स्क्रिप्टेड था और लड़का पहले से ही उसे बचाने के लिए तैयार खड़ा था। कुछ यूजर्स का कहना है कि ऐसे लोग नहीं सुधारने वाले इनके लिए सख्त कानून होने चाहिए। बता दें, ये वीडियो @Shifakhanbpl22 x नाम की यूजर्स ने x हैंडल पर शेयर किया है और कैप्शन में लिखा है, ” रील के चक्कर में अपनी जान से न खेलें।जिंदगी से बड़ी कोई चीज नहीं है अगर मान लो ये आगे दुप्पटा नहीं पकड़ता तो फिर..। इसलिए ऐसे वीडियो बनाने से बचे प्रकृति से खिलवाड़ न करे । कई यूजर्स ने लड़की को कड़ी नसीहत देते हुए कहा है कि इस बार तो जान बच गई आगे का कोई भरोसा नहीं है।

डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पर मौजूद वीडियो /पोस्ट पर आधारित है। डीएनपी इंडिया हिन्दी/लेखक किसी भी प्रकार के दावे और सत्यता की पुष्टि नहीं करता है।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Barabanki Viral Video

अक्टूबर 21, 2026

Viral Video

अक्टूबर 21, 2026

Pregnancy Tips

अक्टूबर 21, 2026

Viral Video

अक्टूबर 20, 2026

Maharashtra Viral Video

अक्टूबर 20, 2026

Hardik Pandya

अक्टूबर 20, 2026