---Advertisement---

Viral Video: किसने दिया शिक्षकों को पीटने का हक? वीडियो देख भड़के यूजर्स

Viral Video: टीचर ने छात्र को बेरहमी से पीटा। वीडियो वायरल होने पर उठे सवाल।

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: अक्टूबर 2, 2024 5:27 अपराह्न

Viral Video
Follow Us
---Advertisement---

Viral Video: 1,2,3,4,5,6,7,8,9,10 ही नहीं बल्कि 11 बार शिक्षक ने क्लास रूम में मासूम छात्र पर बेतहाशा थप्पड़ बरसाए, जिसे देखकर इंटरनेट यूजर्स का गुस्सा फूट पड़ा है। वह अब ये सवाल कर रहे हैं कि, इस टीचर को बच्चे को मारने का अधिकार किसने दिया है? इतना ही नहीं वह कानून की याद दिलाते हुए शिक्षक को जेल में डालने की भी मांग कर रहे हैं। स्कूल में बच्चों को पीटना अपराध की श्रेणी में आता है। ऐसे में इस शिक्षक के द्वारा किया ये कृत्य लोगों को गुस्सा दिला रहा है। इंटरनेट पर गुजरात के एक स्कूल का Viral Video काफी चर्चा में है। इस वीडियो में एक शिक्षक मासूम को बेहरमी से पीट रहा है। जब छात्र के साथ शिक्षक ये दरिंदगी कर रहा था तो, ये सारा नजारा CCTV कैमरे में कैद हो गया। अब ये वायरल हो रहा है।

बच्चे को शिक्षक ने बेरहमी से पीटा

इस Viral Video को SANJAY TRIPATHI नाम के एक्स यूजर ने पोस्ट किया है। इसके साथ ही कैप्शन में लिखा है कि, वायरल वीडियो अहमदाबाद के एक प्राइवेट स्कूल का बताया जा रहा है। क्रूरता की हद पार करता ये शिक्षक है या राक्षस?? वीडियो में देखा जा सकता है कि, शिक्षक को अचानक से क्लास रुम में गुस्सा आ जाता है और वह एक बच्चे की सीट पर जाकर उसके बाल पकड़कर घसीटते हुए सरेआम पिटाई कर देता है। ये टीचर पहले तो बच्चे के बाल पकड़ता है और फिर दीवार में उसका सिर मारता है। इसके बाद वह उसके चेहरे पर बेतहाशा थप्पड़ बरसाना शुरु कर देता है। ये देख वहां मौजूद सभी बच्चे सहम जाते हैं।

Viral Video देख लोगों को फूटा गुस्सा उठाए सवाल

इस घटना के Viral Video को देखने के बाद लोगों को गुस्सा आ गया है। वह इस टीचर पर एक्शन लेने को बोल रहे हैं। इस वीडियो को देखने के बाद एक यूजर लिखता है कि, “आज के दौर मै टीचर कोई गुरु नही है कमाई करने के लिए टीचर बने है बच्चे को मरना अब अपराध है इस अध्यापक को जेल भेजो।” इसके साथ ही एक यूजर लिखता है कि, ” ऐसे संयम खोने वाले शिक्षक बच्चों को क्या सिखाएंगे जबकि इन्हें स्वयं ही सीखने की जरूरत है अभी ।”

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।   

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Barabanki Viral Video

अक्टूबर 21, 2026

Viral Video

अक्टूबर 21, 2026

Pregnancy Tips

अक्टूबर 21, 2026

Viral Video

अक्टूबर 20, 2026

Maharashtra Viral Video

अक्टूबर 20, 2026

Hardik Pandya

अक्टूबर 20, 2026