---Advertisement---

Viral Video: हदें पार! नमाज पढ़ाते इमाम पर शख्स क्यों बरसाने लगा स्टूल? हरकत देख यूजर बोला साइको

Viral Video: नमाज पढ़ाते इमाम को अचानक से पीटने लगा आदमी।

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: सितम्बर 28, 2024 5:41 अपराह्न

Viral Video
Follow Us
---Advertisement---

Viral Video: कैमरे में कभी-कभी कुछ ऐसी घटनाएं कैद हो जाती है, जिन पर यकीन करना मुश्किल हो जाता है। ये घटनाएं अकसर लोगों को हैरत में डाल देती हैं। आज का Viral Video भी कुछ ऐसा ही है। इस वीडियो में एक आदमी मस्जिद में नमाज पढ़ा रहे इमाम साहब पर अचानक से स्टूल से वार कर देता है। नमाज के वक्त इस व्यक्ति के द्वारा की गई ये हरकत कैमरे में कैद हो जाती है। इसके बाद इसके साथ जो होता है वो सभी को हैरान किए हुए है।

नमाज पढ़ाते इमाम पर युवक ने किया हमला

इस अजीब हैरतअंगेज वीडियो को Eyaaaad नाम के एक्स अकाउंट पर अपलोड किया गया है। इसके साथ ही जानकारी देते हुए लिखा गया है कि, “एक व्यक्ति ने मस्जिद में प्रवेश किया, एक कुर्सी ली और उससे इमाम के सिर पर प्रहार करना शुरू कर दिया, जब वह नमाज पढ़ रहे थे तो कुछ नमाजियों ने उसे पीटा और एक बुजुर्ग व्यक्ति ने पंखा उठाकर उसके सिर पर मारने की कोशिश की भगाने के लिए, लेकिन उसे जाने से पहले ही गिरफ्तार कर लिया गया।उसने ऐसा क्यों किया, इसके बारे में अभी तक कोई विवरण नहीं है।”

Viral Video तेजी से फैल रहा है

इस घटना का कारण को स्पष्ट नहीं है लेकिन, जिस तरह से ये व्यक्ति नमाज पढ़ा रहे इमाम के साथ ऐसा कर रहा है। उसे देखने के बाद कुछ लोग इसे सनकी बता रहे हैं। इस वीडियो को 27 सितंबर को अपलोड किया गया था। इस वीडियो पर अब तक 6 मिलियन से ज्यादा व्यूज आ चुके हैं। वहीं, यूजर्स की काफी सारी प्रतिक्रियाएं भी देखने को मिल रही हैं। कुछ लोग इसे शर्मनाक बता रहे हैं। ये Viral Video किसी बाहरी देश का लगता है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।


For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Health Tips

जून 29, 2026

Kangana Ranaut

जून 29, 2026

Rakhi Sawant

जून 29, 2026

Virat Kohli

जून 29, 2026

Viral Video

जून 29, 2026

Viral Video

जून 29, 2026