---Advertisement---

Viral Video: Anand Mahindra ने क्यों कहा ‘हम फंस गए हैं स्क्रीन के पिंजरे में’, देखिए वीडियो

Viral Video: महिंद्रा एंड महिंद्रा समूह के प्रमुख आनंद महिंद्रा अक्सर किसी न किसी वीडियो को साझा करते रहते हैं। देखिए इस बार आनंद महिंद्रा ने क्या पोस्ट किया है

Avatar of Amit Mahajan

By: Amit Mahajan

Published: जनवरी 4, 2024 2:33 अपराह्न

Viral Video
Follow Us
---Advertisement---

Viral Video: इंटरनेट के जमाने में तेजी से दुनिया बदल रही है। सोशल मीडिया इसमें अहम भूमिका निभाता है। आप अक्सर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर अजीब तरह की वीडियो देखते होंगे। इनमें से कुछ वीडियो काफी तेजी से वायरल हो जाती है। इन वायरल वीडियो (Viral Video) में कुछ न कुछ अलग होता है। यही वजह है कि काफी लोग वायरल वीडियो देखना पसंद करते हैं और साथ ही उस वीडियो पर अपना रिएक्शन भी देते हैं। इसी बीच देश के मशहूर कारोबारी और महिंद्रा एंड महिंद्रा ग्रुप के प्रमुख आनंद महिंद्रा ने एक्स (ट्विटर) पर एक वीडियो शेयर की है। चलिए जानते हैं कि क्या है पूरी खबर।

आनंद महिंद्रा ने वीडियो पर क्या कहा

आनंद महिंद्रा ने एक्स प्लेटफॉर्म पर अपनी पोस्ट में लिखा, ‘हम फंस गए हैं. स्क्रीन के पिंजरे में’… आपको बता दें कि आनंद महिंद्रा ने एक वीडियो शेयर की है, वीडियो के साथ लिखा, ‘एक भी व्यक्ति इस क्षण में नहीं जी रहा’…

वायरल वीडियो में क्या है

वीडियो में दिख रहा है कि नए साल 2024 का स्वागत करने के लिए भारी संख्या में लोग एकत्रित हुए हैं। नए साल के स्वागत के साथ जोरदार ढंग से आतिशबाजी होती है। इस दौरान बड़ी संख्या में लोग उस पल को अपने फोन में रिकॉर्ड करने में व्यस्त हैं। कोई भी व्यक्ति उस रियल टाइम का आनंद नहीं ले रहा है। 2024 के काउंटडाउन के साथ ही सभी लोग अपने फोन का कैमरा तैयार रखते हैं। 44 सेकेंड के इस वीडियो पर काफी लोग अपनी राय दे रहे हैं। देखिए वीडियो-

वीडियो को मिल चुके हैं इतने व्यूज

आपको बता दें कि ये वीडियो 1 जनवरी 2024 की है। मगर आनंद महिंद्रा ने इस वीडियो को 3 जनवरी को अपने आधिकारिक अकाउंट से शेयर किया है। खबर लिखे जाने तक इस पोस्ट पर 1.1 मिलियन व्यूज आ चुके हैं। इस पर 18K लाइक, 752 कमेंट्स और 2.3K बार रिट्वीट किया जा चुका है।

मालूम हो कि आनंद महिंद्रा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। दिग्गज कारोबारी अक्सर अपने आधिकारिक अकाउंट से कई वीडियो को शेयर करते रहते हैं। आनंद महिंद्रा द्वारा साझा की गई वीडियोज को काफी लोग पसंद करते हैं।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Amit Mahajan

Amit Mahajan

अमित महाजन DNP India Hindi में कंटेंट राइटर की पोस्ट पर काम कर रहे हैं.अमित ने सिंघानिया विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म में डिप्लोमा किया है. DNP India Hindi में वह राजनीति, बिजनेस, ऑटो और टेक बीट पर काफी समय से लिख रहे हैं. वह 3 सालों से कंटेंट की फील्ड में काम कर रहे हैं.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Cancer

अप्रैल 17, 2026

Viral Video

अप्रैल 17, 2026

Viral Video

अप्रैल 17, 2026

Baghpat Viral Video

अप्रैल 17, 2026

Uttrakhand Viral Video

अप्रैल 17, 2026

Viral Video

अप्रैल 17, 2026