---Advertisement---

Viral Video: 1 दिन में ही क्यों अच्छी सैलरी होने के बाद भी डॉक्टर ने छोड़ा जॉब, आईसीयू की खतरनाक साजिश का खुलासा जान पैरों तले खिसकेगी जमीन

Viral Video: अस्पताल में आईसीयू में एडमिट करने की साजिश का पर्दाफाश करते हुए एक वीडियो जारी किया और डॉक्टर ने बताया क्यों एक ही दिन में उन्हें जॉब छोड़ना पड़ गया। आइए जानते हैं।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: अप्रैल 7, 2026 2:36 अपराह्न

Viral Video
Follow Us
---Advertisement---

Viral Video: डॉक्टर वह प्रोफेशन जहां तक पहुंचने के लिए लोग ना जाने कितनी मेहनत करते हैं फिर जाकर एक मुकाम पर पहुंच पाते हैं। क्या कभी आपने ऐसे शख्स को देखा है जो जॉब लगने के एक ही दिन के बाद इसे छोड़ने का फैसला लिया। सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जहां एक डॉक्टर ने आईसीयू में हुई साजिश को देखकर नौकरी छोड़ने का फैसला ले लेते हैं। इस दौरान उन्होंने लोगों को कुछ ऐसा कहा जो चर्चा में है। वायरल वीडियो सोशल मीडिया पर काफी ट्रेंड में है और यूजर्स प्रतिक्रिया देते हुए नजर आ रहे हैं। आइए जानते हैं क्यों डॉक्टर पहले ही दिन नौकरी छोड़ने पर मजबूर हुई।

Viral Video में आईसीयू की साजिश पर क्या कहा डॉक्टर ने शॉकिंग

वायरल वीडियो में कथित तौर पर डॉक्टर कहती है कि “मैंने नजदीक में ही एक अच्छा जाना माना हॉस्पिटल ज्वाइन किया। मैंने सोचा सुबह वहां काम करूंगी और शाम को अपने क्लीनिक में ओपीडी करूंगी और इसमें कोई शक नहीं है कि उन्होंने मुझे काफी अच्छे पैसे भी दिए थे। मैं पहले दिन गई वहां पर और मुझे मालूम पड़ा कि उनको फिजिशियन सिर्फ नाम के लिए चाहिए जो हॉस्पिटल की ओनर डॉक्टर थी जो गाइनेकोलॉजिस्ट थी फिजिशियन नहीं थी वह सभी मरीज को खुद मैनेज करती थी। यानी कि वह फैसला लेती थी कि हर मरीज एडमिट होने हैं और जो भी मरीज है उसे जितना हो सके आईसीयू में रखो।”

क्यों डॉक्टर ने नौकरी पर मारी लात

इसके साथ ही वायरल वीडियो में डॉक्टर यह भी कहती है कि “आईसीयू में जितने दिन हो सके उतने दिन रखो यह फैसला भी मालकिन करती थी नाम मेरा और गलत काम उनके।” डॉक्टर कहती है कि मैंने फैसला कर लिया छोड़ने का क्योंकि मैं तो ऐसा नहीं होने दूंगी कि मेरे कंधे पर कोई बंदूक रखकर चलाएं। वीडियो को देखकर लोग डॉक्टर की बहादुरी की तारीफ कर रहे हैं तो वहीं लोग इस तरह के अस्पताल की स्थिति आलोचना भी कर रहे हैं जो आईसीयू के नाम पर मरीज से पैसे बटोर रहे हैं।

@NewsAlgebraIND एक्स चैनल से शेयर किए गए इस वीडियो के साथ डॉक्टर की साहस भरी कहानी को 6 लाख से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं।

डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पर मौजूद वीडियो /पोस्ट पर आधारित है। डीएनपी इंडिया हिन्दी/लेखक किसी भी प्रकार के दावे और सत्यता की पुष्टि नहीं करता है।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Viral Video

अगस्त 24, 2026

Health Tips

अगस्त 24, 2026

Kiara Advani

अगस्त 23, 2026

H1N1

अगस्त 23, 2026

Delhi Viral Video

अगस्त 23, 2026

Vaani Kapoor

अगस्त 23, 2026