---Advertisement---

Viral Video: आखिर क्यों GF के लिए प्रेमी ने गांव में किया अंधेरा, बिजली के खंभे पर देख लोग बोले ‘ये है असली सैयारा’

Viral Video: गर्लफ्रेंड से खफा हुआ आशिक तो बिजली के खंभे पर चढ़कर हाई वोल्टेज ड्रामा किया, वीडियो ने सनसनी मजा दी और इसे लोग बार-बार देख रहे हैं। आइए जानते हैं पूरी डिटेल्स क्या है जो चर्चा में है।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: सितम्बर 2, 2025 4:51 अपराह्न

Viral Video
Follow Us
---Advertisement---

Viral Video: कहते हैं प्यार में लोग हर एक दरिया पार कर जाते हैं और उन्हें किसी भी चीज से कोई खौफ नहीं होता है। उनके लिए प्यार ही सब कुछ होता है लेकिन इस सबके बीच सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसे देखने के बाद आप भी कहेंगे प्यार के लिए जुनून क्या इस हद तक भी हो सकता है। दरअसल वायरल वीडियो में एक आशिक बिजली के खंभे पर चढ़कर कुछ ऐसा कर जाता है जिसकी शायद आपने कल्पना भी नहीं की होगी। Viral Video में गर्लफ्रेंड फोन ना उठाने की गलती कर देती है लेकिन उसे भी नहीं पता होगा कि उसका आशिक इस हद को पार कर जाएगा।

गर्लफ्रेंड ने फोन नहीं उठाया तो वायरल वीडियो में बॉयफ्रेंड ने की हदें पार

जहां तक इस Viral Video की बात करें तो यह कब और कहां का है इस बात की पुष्टि तो नहीं की गई है लेकिन इसे देखने के बाद लोग इसे सैयारा में से प्रेरित बता रहे हैं। वायरल वीडियो ने सोशल मीडिया पर सनसनी मचा दी और इसे अलग-अलग प्लेटफार्म से खूब शेयर किया जा रहा है। इस सबके बीच @news24tvchannel x चैनल से शेयर किए गए इस Video में लिखा गया, “गर्लफ्रेंड का फोन था बिजी आशिक ने इश्क में काट दी गांव की बिजली।”

Viral Video को देख यूजर्स आशिकी के ले रहे मजे

वहीं वायरल वीडियो में आप देख सकते हैं कि किस तरह से बॉयफ्रेंड बिजली के तार को काट रहा है और वह खंभे पर कुछ इस तरह चढ़ा है कि उसे इस बात की भी परवाह नहीं है कि यह उसके लिए मुसीबत साबित हो सकती है। वीडियो को देखकर लोग चटकारे ले रहे हैं। जहां एक यूजर ने कहा जिओ आशिक तो एक ने कहा ये है आशिक। एक ने लिखा यह है असली सैयारा। बाकी यूजर्स भी इस पर मजेदार टिप्पणी कर रहे हैं।

आशिकी में हद पार कर रहे इस युवक ने पूरे गांव में ही अंधेरा फैला दिया। वहीं Viral Video को 2 लाख से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Viral Video

अक्टूबर 21, 2026

Pregnancy Tips

अक्टूबर 21, 2026

Viral Video

अक्टूबर 20, 2026

Maharashtra Viral Video

अक्टूबर 20, 2026

Hardik Pandya

अक्टूबर 20, 2026

Viral Video

अक्टूबर 20, 2026