---Advertisement---

Viral Video: ‘मेरे पति से क्यों..’ हसबैंड की गर्लफ्रेंड की चुटिया पकड़कर बीवी ने भरे बाजार में कूटा, वीडियो देख तिलमिलाए यूजर्स बोले ‘पहले पति को मार’

Viral Video: सोशल मीडिया पर एक महिला का वीडियो वायरल हो रहा है। वो एक युवती को पीट रही है और कह रही है कि, मेरे पति से क्यों बात करती है।इस दौरान दोनों के बीच काफी तीखी बहस चल रही है।

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: जून 13, 2025 7:09 अपराह्न

Viral Video
Follow Us
---Advertisement---

Viral Video: सोशल मीडिया पर अकसर पति-पत्नी और वो से जुड़े वीडियो सामने आते रहते हैं। लड़ाई-झगड़ों और धोखों के इन वीडियोज को देख लोगों को गुस्सा भी आता है और अफसोस भी होता है। लेकिन फिर भी इस तरह की घटनाएं घटने की जगह बढ़ रही हैं। एक बार फिर से पति की प्रेमिका को पीटती एक बीवी का वीडियो सामने आया है। वो भरे बाजार में लड़की की चोटी पकड़े हुए है और बाल पकड़कर मार रही है। महिला का कहना है कि, मेरे पति से क्यों बात करती है। इस दौरान आस-पास के लोग सिर्फ वीडियो बना रहे हैं, किसी ने भी इस लड़ाई को रोकने की कोशिश नहीं की है।

बीच सड़क पर महिला ने पति की प्रेमिका को पीटा

इस घटना का वायरल वीडियो Social Media प्लेटफॉर्म एक्स पर Ghar Ke Kalesh नाम के हैंडल से अपलोड किया गया है।

Watch Video

वीडियो के कैप्शन से पता चलता है कि, महिला जिस लड़की को पीट रही वो उसके पति से फोन पर बात करती है। ये मामला मध्य प्रदेश के बेतुल का बताया जा रहा है। वीडियो में देखा जा सकता है कि, महिला ने लड़की की चुटिया पकड़ी हुई है और बुरी तरह से उसे पीट रही है और बोल रही है मेरे पति से बात क्यों करती है? दोनों महिलाओं के बीच हो रही है इस झड़प को वहां पर मौजूद लोग तमाशाबीन बनकर देख रहे हैं।

Viral Video देख यूजर्स को क्यों आ रहा गुस्सा?

Extra Marital Affair से जुड़ा वीडियो कब का है, इसकी कोई भी आधिकारिक जानकारी तो मौजूद नहीं है। लेकिन इसे एक्स पर 13 जून यानी की आज ही अपलोड किया गया है। इस वीडियो पर 17000 से ज्यादा व्यूज आ चुके हैं। इसके साथ ही कई सारे यूजर्स के कमेंट भी आ रहे हैं। एक यूजर लिखता है, ‘ऐसी गुंडी बीवी मुझे भी चाहिए जो मुझे मारने की जगह दूसरे को पीटे’। दूसरा लिखता है, ‘पहले पति को धोना चाहिए था’। तीसरा लिखता है, ‘अपने पति को मार जो अपना मुंह बाहर काला करवा रहा है’। इस वीडियो को देख अधिकतर यूजर्स को गुस्सा आ रहा है, जिसे देखने के बाद यूजर्स पहले पति को पीटने के लिए बोल रहे हैं।

नोट: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पर मौजूद वीडियो /पोस्ट पर आधारित है।डीएनपी इंडिया हिन्दी किसी भी प्रकार के दावे और सत्यता की पुष्टि नहीं करता है।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Rain Alert 1 September 2026

अगस्त 31, 2026

Delhi Viral Video

अगस्त 31, 2026

Health Tips

अगस्त 31, 2026

Rajkummar Rao

अगस्त 31, 2026

Rain Alert 31 August 2026

अगस्त 30, 2026

Viral Video

अगस्त 30, 2026