---Advertisement---

Viral Video: पति से बीवी ने की बर्थडे पर ड्रीम ड्रेस की फरमाइश, देखें कैसे कफन ने अरमानों पर फेर दिया पानी

Viral Video: पत्नी पति से बर्थडे पर ड्रीम ड्रेस की बात करती है लेकिन पति कफन तक का इंतजाम कर देता है। वायरल वीडियो वाकई काफी मजेदार है जिसे देखने के बाद आप ठहाके लगाने लगेंगे।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: नवम्बर 21, 2025 7:00 पूर्वाह्न

Viral Video
Follow Us
---Advertisement---

Viral Video: कोई भी खास मौका हो महिलाएं खूबसूरत दिखना चाहती है। वायरल वीडियो में कुछ ऐसा हुआ जहां बर्थडे पर पत्नी से पति ने पसंदीदा ड्रेस के बारे में पूछा लेकिन जवाब कुछ ऐसा मिला कि पति को कफ़न मांगने की नौबत आ गई। वीडियो को अंत तक जरूर देखें जहां बीवी को जोरदार झटका लगता है। वायरल वीडियो देखने के बाद यूजर्स अपनी हंसी नहीं दबा पाते हैं। ऐसे में कंटेंट क्रिएटर द्वारा फन और एंटरटेनमेंट के लिए बनाए गए वीडियो अक्सर चर्चा में होते हैं। वहीं इस सबके बीच इंटरनेट पर इस वीडियो को देखकर लोग जमकर मजे लेते हुए नजर आ रहे हैं। अंत तक देखने के बाद ही आपको ट्विस्ट का पता चलेगा।

Viral Video में पति से बर्थडे ड्रेस को लेकर पत्नी ने ख्वाहिश की जाहिर

इस फनी वीडियो को ‘पत्नी की ख्वाहिश पूरी करना पति का फर्ज है’ कैप्शन के साथ शेयर किया गया। जहां पत्नी आराम फरमा रही होती है तभी उसका पति आकर पूछता है, “अंशु भैया ने तुम्हें फोटोज भेजे थे ड्रेस के कुछ पसंद आया तुम्हें।” इस पर पत्नी जवाब देती है, “नहीं यार मुझे ऐसा कुछ पसंद नहीं आया उसमें से।” ऐसे में पति वायरल वीडियो में कहता है, “अरे यार तो अपने बर्थडे पर तुम क्या पहनोगी।” पति की बात सुनकर पत्नी कहती है, “मुझे ऐसा कोई कपड़ा चाहिए जिसे मैं पहनू तो पूरा मोहल्ला मेरे पीछे चले।”

फनी वायरल वीडियो में पति ने इस तराह पत्नी को दिया झटका

पत्नी की बात सुनने के बाद वायरल वीडियो में पति का जो जवाब आता है वह निश्चित तौर पर आपको हंसते-हंसते लोटपोट कर देगा। पति पत्नी की बात सुनने के बाद फोन पर कहता है, “भैया 2 मीटर कफन का कपड़ा भेज दो।” पति तो वहां से निकल जाता है लेकिन बेचारी पत्नी को जो झटका लगता है वह इस वीडियो को इंटरेस्टिंग बनता है। बेचारी बर्थडे पर सबको पीछे चलाना चाहती थी लेकिन पति ने तो कफन का इंतजाम कर दिया।

इस फनी वायरल वीडियो को anshu_agrawal04 इंस्टाग्राम पर 1 दिन पहले शेयर किया गया है जिसे 10000 से ज्यादा लाइक्स मिले हैं और 5 लाख से ज्यादा व्यूज आ चुके हैं। पत्नी की इस मजेदार जुगलबंदी को लोगों से प्यार मिलता है।

डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पर मौजूद वीडियो /पोस्ट पर आधारित है। डीएनपी इंडिया हिन्दी/लेखक किसी भी प्रकार के दावे और सत्यता की पुष्टि नहीं करता है।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Viral Video

फ़रवरी 27, 2026

Gaurav Khanna

फ़रवरी 27, 2026

Health Tips

फ़रवरी 27, 2026

Amity Noida News

फ़रवरी 27, 2026

Elvish Yadav

फ़रवरी 27, 2026

Meerut Namo Bharat Train

फ़रवरी 27, 2026